फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pramod came first in the 100 and 200 meter races, while Bhole Singh and Rajendra came second.

Bareilly News: 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रमोद प्रथम, भोले सिंह व राजेंद्र दूसरे स्थान पर रहे

Sat, 08 Nov 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Pramod came first in the 100 and 200 meter races, while Bhole Singh and Rajendra came second.
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फोटो
बिशारतगंज। परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेहटा बुजुर्ग के मिनी स्टेडियम में किया गया। ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर के छात्र प्रमोद ने प्रथम, भोले सिंह व राजेंद्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बहादुरपुर विद्यालय के छात्र अभय ने प्रथम, जोगीठेर विद्यालय के छात्र अमित दूसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में हाफिजगंज विद्यालय के अवधेश प्रथम, अनंतपुर के सत्येंद्र दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मंडोरा विद्यालय की छात्रा प्रियंका ने प्रथम, बलेई भगवन्तपुर की रोशनी ने दूसरा, 200 मीटर दौड़ में वरा सिरसा विद्यालय की अंजलि ने प्रथम, हाफिजगंज विद्यालय की नीरज ने दूसरा, 400 मीटर दौड़ में नौहारा हसनपुर विद्यालय की छात्रा वर्षा प्रथम, कंधरपुर विद्यालय की सलोनी दूसरे, 600 मीटर दौड़ में हाफिजगंज विद्यालय की आरती प्रथम, बलेई भगवंतपुर की अनुप्रिया दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्राइमरी वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रहगवां विद्यालय की गायत्री प्रथम, मंडोरा की क्रांति दूसरे, 100 व 200 मीटर दौड़ में कुन्डरिया फैजुल्लापुर विद्यालय की तपस्या प्रथम, महोबा विद्यालय की भारती दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में रहगवां विद्यालय की प्राशी प्रथम, हाफिजगंज विद्यालय की कुसमा दूसरे स्थान पर रही। प्राइमरी बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मंडोरा विद्यालय के चमन ने प्रथम, जलालनगर के अनस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में जोगीठेर विद्यालय के अमित प्रथम, लभारी विद्यालय के सोनू दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में गैनी विद्यालय के आमिर खान ने प्रथम, जोगीठेर के अमित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में कंधरपुर विद्यालय के हरीश ने प्रथम, अनंतपुर विद्यालय के सोनू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खो खो में बालक व बालिका वर्ग में मंडोरा विद्यालय की टीम प्रथम रही। कबड्डी में बालक व बालिका वर्ग में रहगवां एवं अनंतपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा कुछ अन्य खेल प्रतियोगिता भी हुई। सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एआरपी अमित शर्मा, सुखबीर सिंह, पूनम कुमारी, रूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed