फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan's son arrives in Bath with friends, drowns in river

दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे प्रधान के बेटे की नदी में डूबकर मौत

Fri, 27 Mar 2020 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's son arrives in Bath with friends, drowns in river
hadsa shimla
सीबीगंज। दोस्तों के साथ नदी में नहाने पहुंचा एक प्रधान के बेटा नदी में अपने दोस्त के साथ कूदने के बाद तेज बहाव के कारण असंतुलित हो गया। दोनों को डूबता देख दोस्तों ने ग्रामीणों के इकट्ठा किया, लेकिन तब तक प्रधान का बेटा लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने एक युवक को बचाया जबकि काफी देर छानबीन के बाद प्रधान के बेटे का शव बरामद किया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुर काजियान के प्रधान नफीस का 18 वर्षीय बेटा जुनैद बृहस्पतिवार सुबह अपने दोस्त समीर, आरिफ , रेहान, अवसार और नासिर के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया था। कुछ देर रात पांचों में एक युवक गांव पहुंचा और जुनैद और आरिफ के नदी में डूबने की बात कही। इससे गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद सैकड़ों लोग नदी किनारे इकट्ठा हो गए और थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नदी में कूदकर आरिफ को तो बचा लिया लेकिन बहाव तेज होने के कारण जुनैद डूब गया। काफी देर तक चली छानबीन के बाद उसका शव बरामद किया जा सका। आरिफ ने बताया कि वह जुनैद के साथ नदी में कूदा था। लेकिन बहाव तेज होने के कारण दोनों असंतुलित होकर डूबने लगे। शव देखकर मृतक की मां संजीदा भी दो बार गश खाकर गिर पड़ी। संबंधियों ने उन्हें संभालकर घर भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed