फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan implicated in sexual exploitation and abortion of a young woman

Bareilly News: युवती का यौन शोषण और गर्भपात कराने में फंसा प्रधान

Wed, 10 Jun 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 10 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pradhan implicated in sexual exploitation and abortion of a young woman
बरेली। युवती का यौन शोषण और उसका गर्भपात कराने के मामले में ग्राम प्रधान पर भी शिकंजा कस गया है। युवती ने प्रेमी व प्रधान समेत समेत तीन लोगों पर प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती ने एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि आठ माह पहले वह ताऊ के घर रिठौरा गई थी। वहां उसकी मुलाकात रिठौरा निवासी दानिश से हुई थी। दानिश ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बात करने लगा। आरोप लगाया कि उसे बातों में फंसाकर दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दानिश ने उससे निकाह करने का नाटक किया। इसके बाद अपने मामा जिलानी के घर में बंद कर दिया। वह उसे गर्भपात कराने के लिए दवा खिलाने लगा। विरोध करने पर दानिश, उसके मामा जिलानी और ग्राम प्रधान अमजद, वारिस और परवीन ने उसकी पिटाई कर। उसे पीटकर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इन लोगों ने कचहरी पर ले जाकर उससे स्टांप पेपर और नोटरी पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। दानिश इसके बाद उसे रुद्रपुर ले गया और वहां किराये के कमरे पर छोड़ आया। दानिश ने कहा कि पूरा खर्चा मैं दूंगा। दानिश बरेली आ गया और उसे खर्चा नहीं दिया। युवती बरेली आई और दानिश से खर्चा मांगा तो उसने बताया कि कचहरी पर तलाकनामा तैयार कर हस्ताक्षर करा लिए थे। इसके बाद जब युवती अपने कमरे पर लौट रही थी तभी दानिश ने उसे फोन पर तीन तलाक दे दिया। प्रेमनगर के थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed