{"_id":"5f762f5f8ebc3e9b7d3fdb8e","slug":"power-workers-raged-over-suspension-of-sdo-and-je-bareilly-news-bly421740460","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ और जेई के निलंबन पर भड़के बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ और जेई के निलंबन पर भड़के बिजलीकर्मी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) के कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बरेली। एसडीओ आंवला और जेई भमोरा के निलंबन और बेमौसम तबादलों से गुस्साए बिजली कर्मियों ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अनौैपचारिक बातचीत में तय हुआ कि आंवला विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में हुए तबादले रद्द कर दिए जाएंगे, लेकिन निलंबन पर कोई निर्णय नहीं हो सका।
पिछले माह बदायूं मार्ग पर भोलापुर स्थित स्नेह कोल्ड स्टोरेज में एसई ग्रामीण एसटी जलील ने आधी रात को छापा मारा था। जांच में कोल्ड स्टोरेज में 110 हार्सपावर बिजली की चोरी होती मिली। इसका मूल्य सवा करोड़ रुपये आंका गया था। पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन ने जांचकर संबंधित एसडीओ और जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम सूर्यपाल गंगवार ने एसडीओ और एसई ग्रामीण ने जेई को निलंबित कर दिया। एसई ग्रामीण ने इन पदों पर नई तैनाती भी कर दी। सुबह समाचार पत्र से इसकी जानकारी मिलने पर जेई संगठन बिफर गया। गुरुवार सुबह 11 बजे विभागीय अतिथि गृह में एसडीओ अजय शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक करके इसका विरोध करने का फैसला किया गया।
बैठक के बाद जेई संगठन के सदस्य एसई ग्रामीण के कार्यालय पहुंचे और वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, इस एसडीओ और जेई का निलंबन साजिशन किया गया है, क्योंकि इस मामले में एक्सईएन सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। संगठन अध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि कोल्ड स्टोरेज मालिक ने कई बार बिल संशोधन को दिया लेकिन एक्सईएन आंवला ने सही नहीं किया। प्रदेश भर में ट्रांसफर पर रोक है, लेकिन फिर भी ट्रांसफर कर दिए। इस बीच एक्सईएन उमेश चंद्र सोनकर ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए बिजलीकर्मियों की एसई ग्रामीण से वार्ता कराई। इसमें तय हुआ कि ट्रांसफर रद्द किए जाएंगे। वितरण खंड से संबद्ध जेई वीरू सिंह भमोरा में ही तैनात रहेंगे, जबकि निलंबन मामले में स्थानीय स्तर पर कमेटी बनाकर छूटे तथ्यों को शामिल करके रिपोर्ट प्रबंधन को सौंपी जाएगी।