{"_id":"68474ed2b1113e62e8035a13","slug":"power-supply-of-five-hostels-of-rohilkhand-university-was-cut-off-students-surrounded-the-vice-chancellors-residence-and-exams-were-postponed-bareilly-news-c-4-lko1064-658912-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुहेलखंड विवि के पांच छात्रावासों की बिजली गुल, विद्यार्थियों ने घेरा कुलपति आवास तो स्थगित हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुहेलखंड विवि के पांच छात्रावासों की बिजली गुल, विद्यार्थियों ने घेरा कुलपति आवास तो स्थगित हुई परीक्षा
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पांच छात्रावासों की बिजली रविवार देर रात गुल हो गई। भीषण गर्मी और उमस से परेशान छात्रों ने सोमवार तड़के कुलपति आवास को घेरकर प्रदर्शन किया। बिजली संकट के कारण परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने का मुद्दा उठाया तो विवि प्रशासन ने सोमवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी।
छात्रों ने बताया कि बीडीए, नवीन, मेन्स, मैत्रेयी सहित पांच छात्रावासों की बिजली रातभर गुल रही। इससे वे गर्मी से परेशान रहे और मोबाइल फोन चार्ज करना भी मुश्किल हो गया। विद्यार्थियों के मुताबिक, पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि छात्रावास में बिजली गुल रहती है और दूसरी और रुविवि परिसर रोशन रहता है। सुबह होने वाली परीक्षा की चिंता ने छात्रों का तनाव और बढ़ा दिया था। विवि प्रशासन को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई समाधान नहीं मिलने पर छात्रों का गुस्सा भड़क गया। सोमवार तड़के तीन बजे उन्होंने कुलपति आवास को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
छात्रों के इस प्रदर्शन को समाजवादी छात्र सभा (सछास) के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्र और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया ने पदाधिकारियों के साथ समर्थन दिया। उन्होंने छात्रों की मांग को विवि प्रशासन के सामने रखा। इस पर सोमवार को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर जल्द ही नई तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने छात्रावास में जनरेटर की व्यवस्था किए जाने और बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
--
बिजली गुल होने के कारण ऐसी समस्या हुई थी। सोमवार को होने वाली परिसर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। जल्द ही इसके लिए नई तिथि जारी कर दी जाएगी। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया सेल प्रभारी, रुहेलखंड विवि