फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power outage for two days angry residents block the road in Bareilly

Bareilly News: भीषण गर्मी के बीच दो दिन से बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Sun, 28 Jun 2026 10:55 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 28 Jun 2026 10:55 AM IST
सार

बरेली में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती होने से लोगों का गुस्सा फूट रहा है। किला उपकेंद्र से पोषित शास्त्रीनगर में दो दिन से बिजली न आने से लोगों ने शनिवार को सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Power outage for two days angry residents block the road in Bareilly
बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला उपकेंद्र से पोषित शास्त्रीनगर की गायत्री पब्लिक स्टोर वाली गली में दो दिनों से बिजली गुल है। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह पार्षद गौरव सक्सेना के साथ सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देररात तक एसडीओ की मौजूदगी में ट्रांसफार्मर का फ्यूज ठीक कराया जाता रहा, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इलाके की पांच हजार आबादी भीषण गर्मी से जूझती रही।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर में अनिल किराना स्टोर के पास लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज शुक्रवार दोपहर 12 बजे खराब हो गया। शिकायत के बावजूद कोई लाइनमैन मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा। इससे लोग परेशान रहे। पानी का संकट भी हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे करीब 60 लोग गायत्री पब्लिक स्टोर वाले मोड़ पर धरने पर बैठ गए। इससे आवागमन बाधित होने लगा। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने समझाने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। इसके बाद एसडीओ विशाल वर्मा टीम के साथ पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात तक समस्या को ठीक नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में भी बिजली की समस्या  
दुर्गानगर उपकेंद्र से पोषित सैनिक कॉलोनी में पूरी रात लोकल फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे 200 घरों में बत्ती गुल रही। सुबह 10:30 बजे आपूर्ति बहाल हुई। हरूनगला की सनराइज कॉलोनी में दिनभर लोग ट्रिपिंग से परेशान रहे। डीडीपुरम उपकेंद्र के कृष्णकुंति कॉलोनी में एक खंभे में आग लग गई, जिसे अग्निशमन विभाग की फायर बुलेट द्वारा पानी डालकर बुझाया गया।

अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में जिन जगहों पर समस्या है, उसको ठीक कराया जा रहा है। शास्त्रीनगर में एसडीओ अपनी टीम के साथ फॉल्ट को ठीक करा रहे हैं।

तपिश के बाद बादल और ठंडी हवा ने दी राहत
दो सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को शनिवार शाम हल्की राहत मिली। दिनभर 41 डिग्री सेल्सियस तापमान और झुलसा देने वाली धूप के बाद शाम करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। घने काले बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलने लगी। शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 

सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया था। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा सा दिखा। जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। कूलर और पंखे भी बेअसर रहे। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, शाम होते-होते तेज हवा के साथ बादलों ने राहत दी। कई इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं।

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी हवा और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण यह बदलाव हुआ है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाने, तेज हवा चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, उमस पूरी तरह खत्म होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed