{"_id":"6aa1bd141c91511ea00ad7ab","slug":"power-outage-for-five-days-allegations-of-a-bribe-demanded-for-restoration-villagers-staged-a-protest-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6431-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच दिन से बिजली गुल, बहाली के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच दिन से बिजली गुल, बहाली के लिए रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
शाही। विक्रमपुर गांव में पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे परेशान ग्रामीणों का बुधवार शाम गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शाही-भिटौरा मार्ग पर टूटे बिजली के खंभे के सामने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आरोप है कि बहाली के लिए रिश्वत मांगी गई।
बालक राम, सुम्मेरी लाल, अन्नान, डालचंद, रामसेवक, साबिर खान, आसिफ हुसैन, रामप्रसाद समेत कई ग्रामीण टूटे खंभे के पास पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक, शाही-भिटौरा मार्ग पर बिजली का खंभा टूटने के बाद से गांव की आपूर्ति बंद है। ग्रामीणों ने कई बार एसडीओ से शिकायत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर रिश्वत की मांग की। रुपये न देने पर काम करने में असमर्थता जताई गई। बिजली न मिलने से घरेलू कामकाज और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ग्रामीणों ने खंभा जल्द ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
इस बाबत अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने सूचना दी थी। उसके आधार पर टीम को भेजकर जो भी खामियां रही हैं, उनको दूर कराया जा रहा है। आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।