फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power failure due to storm and rain, more than 100 villages including Sheeshgarh, Sirauli affected

Bareilly News: आंधी-बारिश से बिजली गुल, शीशगढ़, सिरौली समेत 100 से अधिक गांव प्रभावित

Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Power failure due to storm and rain, more than 100 villages including Sheeshgarh, Sirauli affected
बरेली। आंधी-बारिश से बृहस्पतिवार को जगह-जगह फॉल्ट आने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कस्बे सहित 100 से अधिक गांव के लोग प्रभावित रहे। हालांकि गेहूं की फसल को मामूली नुकसान हुआ है। गर्मी बढ़ने के बाद हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

आंधी से 160 गांवों की आपूर्ति ठप
शीशगढ़। बुधवार की रात आई तेज आंधी से 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से कस्बा जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से पोषित कस्बे सहित लगभग 160 गांवों की बिजली गुल हो गई। विद्युत कर्मी लगातार फाल्ट ढूंढने की कोशिश करते रहे। खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। जेई संतोष शर्मा ने बताया कि कर्मी लगातार फाल्ट तलाश रहे हैं। संवाद
विज्ञापन


एचटी लाइन पर गिरे पेड़, रात तक चालू नहीं हो सकी आपूर्ति
सिरौली। बुधवार को आई तेज आधी से कस्बे सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को ठप रही। लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ा। बिजलीघर पर तैनात एसएसओ वीरेश यादव ने बताया कि तेज आंधी से हाईटेंशन लाइन पर कई जगह पेड़ गिरने से आंवला से सिरौली क्षेत्र की आपूर्ति गड़बड़ा गई। इसे हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से फसल को फायदा
आंवला। बृहस्पतिवार सुबह तेज आंधी के साथ आई बारिश से किसानों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ। कृषक रूप किशोर गौतम, प्रमोद अनुरागी, नीरज सक्सेना ने बताया कि उनकी 75 प्रतिशत फसल कट चुकी है। बारिश इतनी तेज नहीं थी कि फसल को नुकसान हो। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूटने से कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित रही थी। संवाद
किसानों की कटी पड़ी गेहूं की फसल को मामूली नुकसान

दुनका/बहेड़ी। मीरगंज में तेज गरज और चमक के साथ बारिश होने से दुनका में लगे रामनवमी मेला देखने आए लोगों में अफरा-तफरी मची रही। लोग पानी से भीगने से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। किसानों की कटी पड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

सतीश चंद्र गंगवार ने बताया कि उनके चार एकड़ गेहूं की फसल कटी पड़ी है, जो बारिश के कारण भीग गई। अब एक सप्ताह तक उसकी मढ़ाई भी नहीं हो सकती है। छेदालाल एवं शिशुपाल सिंह ने बताया कि उनके खेतों में गेहूं की फसल पकी खड़ी हुई है।


अच्छा है कि ओलावृष्टि नहीं हुई, नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता था। इधर, बहेड़ी में बारिश से गेहूं की फसल को मामूली नुकसान हुआ है। निचले इलाके के खेतों में पानी भर गया है। अगर बारिश अब थम जाती है और धूप निकलती है तो बड़ा नुकसान नहीं होगा। गन्ने की फसल की फायदा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed