फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power cut... peace of day, sleepless night

Bareilly News: बिजली कटौती... दिन का चैन, रात की नींद हराम

Fri, 04 Aug 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Power cut... peace of day, sleepless night
बरेली। शहर के कई इलाकों में लोगों को बुधवार रात और बृहस्पतिवार दिन में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे करीब एक लाख लोग प्रभावित रहे। दुर्गानगर और संजय नगर इलाके में ही करीब 25 हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अलग-अलग इलाकों में स्मार्ट सिटी के कार्यों की वजह से भी दाे से तीन घंटे कटौती की गई।
विज्ञापन

दुर्गानगर सबस्टेशन के लिए दोहना से करीब 18 किमी लंबी 33 केवी की लाइन आती है। बुधवार रात करीब 11 बजे उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में रात 11 से 1:30 बजे तक दुर्गानगर में बिजली आपूर्ति ठप रही। तड़के चार बजे स्टेडियम के पास पेड़ गिरने से 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दुर्गानगर और संजयनगर की आपूर्ति फिर ठप हो गई। बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर लाइन जोड़ने के लिए पेड़ काटना शुरू किया तो नगर निगम ने रुकवा दिया। हालांकि, बाद में पेड़ काटकर लाइन जोड़ दी गई। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति चालू हो सकी। दुर्गानगर सबस्टेशन से जुड़े संजयनगर में दोपहर बाद तीन से पांच बजे तक फिर से आपूर्ति ठप हो गई। इससे दुर्गानगर में करीब 20 हजार और संजयनगर में पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी के कार्यों की वजह से शहर में अलग-अलग फीडरों पर तीन घंटे तक कटौती की गई। इस दौरान गांधी उद्यान से चौकी चौराहा, गांधी उद्यान से पटेल चौक, फील्ड हाॅस्टल, भटनागर कॉलोनी, आर्मी सालवेसन रोड, हेड पोस्ट ऑफिस और सर्किट हाउस क्षेत्र, मालियों की पुलिया, सेमल खेड़ा, सूफी टोला, श्याम गंज मंडी, सिंधु नगर, राम वाटिका, शाहजहांपुर रोड, आजाद नगर, कटरा चांद खां में आपूर्ति प्रभावित हुई। यहां बिजली कटौती से करीब 75 हजार लोगों के प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुभाषनगर, महानगर, हारुन नगला में ट्रिपिंग की समस्या
बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद शहर के सुभाषनगर, हारुन नगला, महानगर उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। सुभाषनगर के कुछ इलाकों में लोकल फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कटरा चांद खां, इसाइयों की पुलिया के आसपास लो वोल्टेज की समस्या की शिकायतें रहीं। महानगर और हारुन नगला क्षेत्रों में भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की शिकायतें आती रहीं।



आज भी कई इलाकों में तीन घंटे तक बिजली कटौती
बरेली। स्मार्ट सिटी के कार्यों की वजह से शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र के हेड पोस्ट ऑफिस फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह छह से आठ बजे तक बंद रहेगी। सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्र के कमल टॉकीज फीडर और प्रथम उपकेंद्र के बेसू टू फीडर की आपूर्ति सुबह सात से नौ बजे तक बाधित रहेगी। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के अमर उजाला और सिंधु नगर फीडर की आपूर्ति सुबह नौ से 12 बजे तक बंद की जाएगी। ऐसे में शहर के गांधी उद्यान से चौकी चौराहा, गांधी उद्यान से पटेल चौक, भटनागर कॉलोनी, हेड पोस्ट ऑफिस और सर्किट हाउस क्षेत्र, मालियों की पुलिया, सेमल खेड़ा, सूफी टोला, श्यामगंज मंडी, सिंधु नगर कॉलोनी, राम वाटिका, शाहजहांपुर रोड, आजाद नगर, कटरा चांद खां में बिजली कटौती की जाएगी। संवाद






वर्जन-
33 केवी की लाइन टूटने के कारण कुछ समय के लिए समस्या रही थी। समय रहते इसे ठीक कर दिया गया। कुछ स्थानों पर लोकल फाल्ट भी हुए। इनको भी समय से ठीक कर आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।- विकास सिंघल, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed