{"_id":"66ecd2d7b80402e0d4034e89","slug":"power-cut-for-six-hours-in-the-name-of-repairing-lines-and-pruning-trees-bareilly-news-c-4-bly1015-485011-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के नाम पर छह घंटे तक बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के नाम पर छह घंटे तक बिजली कटौती
विज्ञापन
सिविल लाइंस, कुतुबखाना और दुर्गानगर उपकेंद्रों के इलाकों में गुल रही बिजली
बरेली। बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई के नाम पर बृहस्पतिवार को शहर के तीन उपकेंद्रों के कई इलाकों में छह घंटे तक बिजली गुल रही। शाम को भी लोगों को ट्रिपिंग का सामना करना पड़ा। किला उपकेंद्र के क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र के कालीबाड़ी फीडर पर सुबह 11 से दोपहर बाद चार बजे तक नगर निकाय योजना के तहत काम कराए गए। इस दौरान कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज, फालतूनगंज, सिकलापुर इलाकों में आपूर्ति ठप रही। दुर्गानगर उपकेंद्र के संजय नगर फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत केबल डालने के दौरान सुबह 10 से चार बजे तक तुलाशेरपुर, लक्ष्मीनगर, सैनिक कॉलोनी की गली नंबर नौ व 10 और बजरंग ढाबा के आसपास के क्षेत्र की भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
कुतुबखाना उपकेंद्र से सुबह आठ से 10 बजे तक शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई का काम किया गया। यहां 12 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य हो सकी। इधर, किला उपकेंद्र के बड़ा बाजार, गढ़ी चौकी, कुदेसिया, बमनपुरी, कलूकपुर इलाकों में भी बृहस्पतिवार दिन भर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। संवाद