Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potholes, speed breakers and mobile phones are increasing spinal pain.

Bareilly News: सड़कों के गड्ढे, ब्रेकर और मोबाइल फोन बढ़ा रहे रीढ़ की हड्डी का दर्द

Thu, 16 Oct 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Potholes, speed breakers and mobile phones are increasing spinal pain.
विश्व रीढ़ दिवस आज : ओपीडी में बढ़ गर्दन, रीढ़ में दर्द के मामले, युवा और बच्चे भी चपेट में
विज्ञापन

बरेली। चलने, बैठने, लेटने का ढंग सही न होने से लोग रीढ़ की हड्डी के दर्द से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल ऑर्थोपेडिक और फिजियोथेरेपी सेंटर में मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञ के मुताबिक मोबाइल फोन पर रील्स देखने और शारीरिक मुद्रा गलत होने से तकलीफ बढ़ी है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गंगवार के मुताबिक रीढ़, गर्दन की हड्डी में दर्द अक्सर 60 वर्ष की आयु के बाद या चोट लगने पर होता है। हालांकि अब युवा और बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्वाइकल स्पाॅन्डोलोसिस, गर्दन की हड्डियों और डिस्क में घिसाव के कारण होने वाला दर्द, अकड़न, झनझनाहट, खराब मुद्रा के प्रतिदिन सौ से ज्यादा मरीज अस्पताल आ रहे हैं। इसके अलावा डायबिटिक, विटामिन डी, बी 12 की कमी भी दर्द की वजह बन रहा है। जिससे सवाईकल समेत शरीर में झुनझुनाहट की भी दिक्कत है। इसे स्पाॅन्डिलोसिस कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुमित मेहरा के मुताबिक, गड्ढे वाली सड़क और ऊंचे ब्रेकर से वाहन गुजरने पर लगने वाले झटके से भी रीढ़ की हड्डी, कमर और गर्दन पर जोर पड़ता है। इससे मांसपेशियों पर दबाव से डिस्क प्रभावित होती है। जो दर्द की वजह बन जाती है। ब्यूरो

यह हैं शुरुआती लक्षण
- बगैर टेक लिए ज्यादा देर खड़े न रह पाना, सीधा न बैठना।
- घर और स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चे का ज्यादा झुकना।
- ज्यादा देर तक बैठने से घबराहट, शरीर में अकड़न होना।
- हेलमेट लगाने के बाद घबराहट, गर्दन में तनाव, दर्द होना।
- लक्षण उभरने लगें तो डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट को दिखाएं।

बचाव के उपाय
- स्क्रीन टाइम की स्थिति को सही रखें।
- प्रत्येक एक से दो घंटे के बीच में स्ट्रेंचिंग करें।
- प्रतिदिन योग, व्यायाम करने की आदत डालें।
- शरीर में पानी कम न हो, पौष्टिक आहार लें।
- ऊंचा तकिया न लगाएं। क्षमता से ज्यादा वजन न उठाएं।
- लंबे समय तक खड़े होकर काम करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed