Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potholes on the Bareilly-Budaun highway to cause agony to 1.2 million Shiva devotees during Sawan.

Bareilly News: सावन में 12 लाख शिवभक्तों को दर्द देंगे बरेली-बदायूं हाईवे के जख्म

Sat, 04 Jul 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the Bareilly-Budaun highway to cause agony to 1.2 million Shiva devotees during Sawan.
बरेली। निर्माणाधीन बरेली-बदायूं हाईवे के जख्म सावन में 12 लाख शिवभक्तों को दर्द देंगे। इस मार्ग पर छह जगहों पर करीब 19 किलोमीटर हिस्से में कांवड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। हाईवे पर जगह-जगह डायवर्जन किया गया है। ऐसी जगहों पर निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। एक ही लेन से दोनों ओर का ट्रैफिक गुजारा जा रहा है। इससे हादसों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

तीन, 10, 17 व 24 अगस्त को सावन के सोमवार पड़ रहे हैं। 11 अगस्त को शिवरात्रि भी है। कछला या गढ़ मुक्तेश्वर से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों का मुख्य मार्ग यही है। सावन में जिले के 15 लाख श्रद्धालु कांवड़ उठाते हैं। इनमें से करीब 12 लाख श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। निर्माणाधीन बरेली-बदायूं हाईवे पर सबसे अधिक समस्या चाड़पुर से अखा मोड़ तक है। यहां पांच किलोमीटर तक एक लेन पर आवागमन बंद है।
विज्ञापन

भमोरा से जियारत तक पांच किमी हिस्से पर भी काम चल रहा है। यहां भी एक लेन बंद है। भमोरा से देवचरा तक बाइपास मार्ग पर पांच किमी तक सड़क निर्माण चल रहा है। रम्पुरा मोड़ से चाड़पुर तक एक तरफ का रास्ता बंद है। इससे चार किमी तक दोनों ओर के ट्रैफिक को एक ही लेन से गुजारा जा रहा है। सोरोई के पास ओवरब्रिज बन रहा है। इस कारण यहां कट बना हुआ है। यहां रास्ता नीचे से होकर गुजरने से समस्या होती है। यहां हादसों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुआ सिर्फ 28 फीसदी काम
217 किमी लंबे बरेली-मथुरा हाईवे का चार पैकेज में निर्माण चल रहा है। चौथे पैकेज में बरेली से बदायूं तक 38.5 किमी फोरलेन का काम 664 करोड़ की लागत से एनएचएआई बदायूं डिवीजन करा रही है। इसकी जिम्मेदारी हरियाणा की धारीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है। यह मार्ग 33 गांवों से होकर गुजरेगा। आंवला रोड पर शांति मंदिर के पास और देवचरा में बाइपास बन रहे हैं। इससे समस्या हो रही है। अब तक सिर्फ 28 फीसदी काम हो पाया है। कार्यदायी संस्था का दावा है कि निर्धारित समय नवंबर 2027 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
वर्जन
सावन शुरू होने से पहले इस मार्ग पर श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी जाएगी। कांवड़ यात्रियों के लिए अलग-अलग रास्ते तैयार किए जाएंगे। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई बदायूं डिवीजन

कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक करके संबंधित विभागों में जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। सभी आवश्यक कार्यों को समय से पूरा कराने की हिदायत दी गई है, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की समस्या न हो। -अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed