{"_id":"60ede38f8ebc3e026f4c5a5d","slug":"poster-of-admission-process-released-admission-will-be-done-from-august-7-bareilly-news-bly45300764","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश प्रक्रिया का पोस्टर जारी, सात अगस्त से होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश प्रक्रिया का पोस्टर जारी, सात अगस्त से होगा प्रवेश
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं और स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं हुआ घोषित
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अपडेट वेबसाइट का उद्घाटन करने के बाद अब कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया का पोस्टर जारी कर दिया है। इसके तहत 13 जुलाई से प्रवेश के लिए फार्म भरे जाएंगे और महाविद्यालयों में सात अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया होगी। इसी दौरान महाविद्यालयों की ओर से परिणाम भी घोषित होने की उम्मीद है।
प्रवेश प्रक्रिया का पोस्टर जारी हुआ है, लेकिन अभी तक प्रवेश प्रक्रिया किस तहत होगी और उससे जुड़े दिशा निर्देश जारी नहीं हुए हैं। इसके जल्द जारी होने की उम्मीद है। प्रवेश के लिए 12वीं और स्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित होना जरूरी है। लिहाजा, मंगलवार से प्रवेश के फार्म वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अगले माह सात अगस्त से महाविद्यालयों में प्रवेश शुरू हो जाएगा। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि इससे भी पहले प्रतीक्षित 12वीं और स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि विश्वविद्यालय से संबद्ध 563 डिग्री कॉलेज हैं, जिनमें छात्र प्रवेश लेंगे।