फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Poor quality bricks were used in the drain, there was fraud in the CC road as well, caught in the investigation

Bareilly News: नाली में घटिया ईंटें लगाईं, सीसी रोड में भी घपला, जांच में फंसे

Wed, 30 Apr 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Poor quality bricks were used in the drain, there was fraud in the CC road as well, caught in the investigation
बरेली। रामनगर विकास खंड की ग्राम पंचायत बराथानपुर में नाली में दोयम दर्जे की ईंटें लगाने, सीसी रोड घटिया तरीके से बनाने के मामले में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार 1,24,992 रुपये के गबन का सामने आया है। ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और दो अवर अभियंता प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। आरोपों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। पंद्रह दिन में जवाब न आने पर एकतरफा कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि गांव के राजेश कुमार आदि की शिकायत पर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराई गई। स्थलीय निरीक्षण में सीसी रोड और नाली का निर्माण घटिया मिला। सड़क की सतह उखड़ी थी। नालियों की हालत अच्छी नहीं थी।
विज्ञापन

एस्टीमेट के आधार पर जांच में गबन सामने आया। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपों के संबंध में ग्राम प्रधान रीता देवी, सचिव लव श्रेष्ठ, तत्कालीन जेई हर्षित अग्रवाल और धुरेंद्र वीर सिंह से जवाब तलब किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article