फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pond on the spot in Bahorangala village, population recorded in the map

Bareilly News: बहोरनगला गांव में मौके पर तालाब, नक्शे में आबादी दर्ज

Sun, 15 Jun 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pond on the spot in Bahorangala village, population recorded in the map
नवाबगंज। परिसीमन के बाद नगर पालिका परिषद में जोड़े गए बहोर नगला गांव के तालाब पर शुक्रवार की रात ट्रैक्टर-ट्राॅली से एक भू माफिया ने तालाब में मिट्टी का पटान शुरू करा दिया। शिकायत के बाद रात में ही पुलिस, राजस्व और नगरपालिका परिषद की टीम ने पहुंचकर यहां हो रहे मिट्टी के पटान को रुकवा दिया। जांच के बाद राजस्व टीम का मानना है कि मौके पर तालाब है, लेकिन नक्शे में आबादी की भूमि दर्ज है। इसे घरौनी में दर्ज होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के सफाई प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि उन्हें ग्राम समाज के तालाब को पाटे जाने की सूचना मिली थी, जिस पर तालाब का पटान करने वाले से इसका आदेश मांगा गया तो वह कोई आदेश नहीं दिखा सका। इसके बाद यहां पटान का कार्य तत्काल रुकवा दिया गया। हलका लेखपाल गौरव कुमार कहना है कि मौके पर तालाब है, लेकिन नक्शे में आबादी की भूमि के साथ एक ग्रामीण के रास्ते की भूमि दर्ज है। इस मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी गई है। इधर, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को अभिलेखों की पड़ताल कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed