फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pond ceases to exist due to encroachment, permanent houses built at various places

Bareilly News: कब्जे से तालाब का वजूद खत्म, जगह-जगह बने पक्के मकान

Fri, 20 Dec 2024 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pond ceases to exist due to encroachment, permanent houses built at various places
बगरऊ तालाब पर कब्जा। संवाद
शाही। 70 साल से मुकदमा चलते रहने के बीच गांव के चार तालाबों में से साढ़े चार बीघा के तालाब का अस्तित्व ही समाप्त हो गया। अब यहां जगह-जगह पक्के मकान बनकर तन गए हैं। इस बीच शिकायत के बीच जिम्मेदार आश्वासन देते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। शेष रह गए तीन तालाबों पर कब्जा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के गांव बगरऊ में चार तालाब है। तीन तालाबों में मछली पालन के लिए पांच साल पहले पट्टा दिया गया था। मौजूदा अभिलेखों के अनुसार इन तालाबों पर भी वर्तमान समय में काफी रकबा कम हो चुका है। प्रधान पति रामपाल गंगवार ने बताया कि गांव के एक तालाब का अस्तित्व पूरी तरह से खत्म हो चुका है। चारों तरफ पक्के निर्माण कार्य कर लिए गए हैं। तालाब के बीचो-बीच से सांसद निधि द्वारा बीचो बीच सड़क बनाकर दे दी गई है। कई ग्रामीणों ने वर्ष 2022 में जिलाधिकारी व संपूर्ण समाधान दिवस में तालाब पर हुए कब्जों को हटाने की शिकायत की थी। दो वर्ष बीतने के बाद भी प्रशासन तालाब से एक भी अतिक्रमण को नहीं हटवा सका है।
विज्ञापन


खानापूर्ति के लिए 122 लोगों पर हुई थी कार्रवाई
खानापूर्ति के लिए प्रशासन ने करीब 11 लोगों पर कुछ कार्रवाई भी कर दी, जिसको कब्जेदार हंसते खेलते हुए बर्दाश्त कर रहे हैं। किसान नेता झंडू सिंह तथा मान सिंह ने इस जिम्मेदारी की लापरवाही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बगरऊ में तालाब पर हुए अवैध कब्जे की उन्हें जानकारी नहीं है। मौके पर राजस्व टीम भेजकर जांच कराकर अवैध कब्जेधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- तृप्ति गुप्ता, एसडीएम मीरगंज
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed