{"_id":"5d1bb9468ebc3e3c914d4343","slug":"polytechinique-bareilly-news-bly3671086166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पडेस्क लगाएगी पॉलीटेक्निक कॉलेजों की मनमानी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पडेस्क लगाएगी पॉलीटेक्निक कॉलेजों की मनमानी पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। प्राइवेट पॉलीटेक्निक संस्थानों की मनमानी रोकने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सचिव संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की तरफ से जारी पत्र में निजी संस्थानों की मनमानी पर अंकुश लगाने को कहा गया है, जिसके तहत राजकीय पॉलिटेक्निक में सहायता केंद्र (हेल्पडेस्क) की स्थापना की गई है।
पॉलीटेक्निक में प्रवेश पाने की कोशिश में अक्सर सैकड़ों विद्यार्थी असफल रहते हैं, फिर वे निजी संस्थानों में प्रवेश के लिए जाते हैं। वहां उनसे प्रवेश की फीस व डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर मनमानी वसूली होती है। इन शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त सचिव ने पत्र जारी कर कहा है कि निजी संस्थानों पर प्रवेश के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी का उत्पीड़न होता है तो वह राजकीय पॉलीटेक्निक में बनाई गई हेल्पडेस्क पर शिकायत दर्ज करा सकता है। पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी किसी निजी संस्थान की लिखित शिकायत करता है तो उसका डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन व फीस पॉलीटेक्निक में ही जमा करा कर सीधे परिषद के खाते में भेज दी जाएगी। परिषद से ही निजी कॉलेजों को फीस प्राप्त हो सकेगी, जिससे निजी संस्थानों द्वारा अभ्यर्थियों का शोषण रोका जा सकेगा।