Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pollution strikes Rajendranagar; AQI rises from 238 to 395 in four days.

Bareilly News: राजेंद्रनगर में प्रदूषण का वार, चार दिन में एक्यूआई 238 से बढ़कर हुआ 395

Thu, 05 Nov 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Pollution strikes Rajendranagar; AQI rises from 238 to 395 in four days.
बरेली। दीपावली से पहले ही शहर की हवा प्रदूषित होने लगी है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। राजेंद्रनगर व जीआईसी निगरानी केंद्रों पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक चार दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी हुई है। राजेंद्रनगर में एक्यूआई 238 से बढ़कर 395 तो जीआईसी स्टेशन पर 131 से 175 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर में एक नवंबर को एक्यूआई 238 था जो दो नवंबर को अचानक बढ़कर 418 पहुंच गया। तीन नवंबर को इसमें गिरावट आई और यह 322 दर्ज किया गया, लेकिन चार नवंबर को फिर बढ़कर 395 पर पहुंच गया। यहां पीएम-10 और पीएम-2.5 की मात्रा भी चिंताजनक है। चार नवंबर को पीएम-10 का स्तर 166 व पीएम-2.5 का स्तर 208 दर्ज किया गया। यानी हवा में धूल के साथ बेहद महीन कणों की मौजूदगी भी अधिक है। ये कण सांस के जरिये शरीर में पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। जीआईसी स्थित केंद्र पर एक नवंबर को एक्यूआई 131 था, जो चार नवंबर को बढ़कर 175 पहुंच गया। इस दौरान पीएम-10 का स्तर 38 से बढ़कर 68 व पीएम-2.5 का स्तर 41 से बढ़कर 62 हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed