फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Polls Open DM arrived, many were in the building development goals

डीएम पहुंचे तो खुली पोल, विकास भवन में कई थे गोल

Sun, 25 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 25 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Polls Open DM arrived, many were in the building development goals
व‌िकास भवन में डीएम
जिलाधिकारी पंकज यादव शनिवार को सुबह ठीक 10 बजे विकास भवन पहुंच गए। सबसे पहले वह ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए दफ्तर) पहुंचे। यहां पीडी, एई, जेई और लिपिक भी पटल पर अनुपस्थित थे। जिलाधिकारी के स्टाफ ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर कब्जे में ले लिया। कुछ देर में सीडीओ शिवसहाय अवस्थी भी दफ्तर पहुंच गए। 
विज्ञापन

परियोजना निदेशक साहित्य प्रकाश मिश्र 10.20 बजे दफ्तर पहुंचे। डीडीओ रामरक्षपाल सिंह यादव को जब डीएम के हाजिरी रजिस्टर देखने की खबर मिली तो वह हांफते हुए 10.30 बजे दफ्तर में दाखिल हुए। जिलाधिकारी ने सीडीओ के कक्ष में जाकर उनकी कुर्सी संभाल ली और विभिन्न विभागों के हाजिरी रजिस्टर चेक करने के बाद एक बजे तक विकास योजनाओं की समीक्षा की। डीएम को जिला विकास, एआर कोआपरेटिव, पशुपालन, मत्स्य, कृषि, कृषि रक्षा, आरईएस, युवा कल्याण, पंचायत राज, लघु सिंचाई, अल्पसंख्यक कल्याण, अर्थ एवं संख्या विभाग, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग विभागों के हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर चेक किए। कोई भी अफसर और कर्मचारी टाइम पर दफ्तर में नहीं मिला। आरईएस एक्सईएन मोहम्मद अकरम समेत उनका स्टाफ भी गायब था। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता भी समय पर दफ्तर नहीं पहुंची थी। उनका स्टाफ भी नदारद था। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा 10.30 बजे दफ्तर पहुंची। एआर कोआपरेटिव वीर विक्रम सिंह 10.30 बजे तक अपने दफ्तर में नहीं थे। डीएम का स्टाफ उनके कर्मचारी से हाजिरी रजिस्टर लेने पहुंचा तो सहकारिता स्टाफ ने रजिस्टर देने में आनाकानी की। इस पर दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। जिलाधिकारी के स्टाफ ने रजिस्टर डीएम को दिखाया। लेट पहुंचने वाले अफसर और कर्मचारी रजिस्टर में हाजिरी लगाने लगे तो डीएम ने उनको हाजिरी लगाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

अटैचमेंट निरस्त होंगे
जिलाधिकारी ने सीडीओ कक्ष में 11 से एक बजे तक केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने दफ्तर में लेट आने वाले अफसरों की क्लास लेते हुए कहा कि जब वह खुद टाइम पर नहीं आते तो उनका स्टाफ समय पर कैसे आएगा। डीएम ने कहा कि जिस विभाग में स्टाफ कम है, वहां के अफसर लिखकर भेजें। वहां स्टाफ की कमी दूर की जाएगी। किसी भी कर्मचारी को उसकी सुविधानुसार अटैचमेंट न करें। पहले से अटैच कर्मचारियों के अटैचमेंट निरस्त किए जाएं। समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने विकास भवन परिसर भी देखा और कमियां दूर करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अफसरों समेत 27 अनुपस्थित, 56 लेट
जिलाधिकारी के छापे में विकास भवन के विभिन्न दफ्तरों के 11 अफसरों समेत 27 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एक्सईएन, एई, जेई समेत विभिन्न विभागों के 56 कर्मचारी निर्धारित समय से  लेट आए थे। इन सब का एक दिन का वेतन रोका गया है। जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वयं टाइम से आएं और अपने आधीनस्थों की उपस्थिति भी समय पर सुनिश्चित करें। जिन कर्मचारियों को मूल पद से अलग दफ्तरों से अटैच किया गया है, उनकी जांच की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed