{"_id":"5e18d4578ebc3e87aa2c26be","slug":"political-bareilly-news-bly391475359","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरानी कमांडर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरानी कमांडर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया जामा मस्जिद पर उलमा ने अमेरिका के खिलाफ किया गुस्से का इजहार
बरेली। ईरान सेना के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या के विरोध में शिया समाज का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी के तहत जुमे की नमाज के बाद साहूकारा स्थित शिया आसिफी जामा मस्जिद के बाहर इमामे जुमा शम्सुल हसन खां और मस्जिद के मुतवल्ली हसन रिजवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। साथ ही विरोध दर्ज कराने के लिए भारत के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।
इस मौके पर इमामे जुमा मौलाना शम्सुल हसन खां ने कहा कि अमेरिका ने जनरल सुलेमानी को धोखे से मार डाला है। कुछ मीडिया कमांडर सुलेमानी को आतंकवादी बोल रहे हैं। उनकी भारत सरकार से मांग है कि ऐसे चैनल पर प्रतिबंध लगाया जाए। इससे पूर्व सिरसी से आए मौलाना शफी असजर नजमी सिरसिवी, शाहीन रजा जैदी ने कहा कि कासिम सुलेमानी बहादुर कमांडर थे। उन्होंने इराक में आईएसआईएस आतंकवादी संगठन से भारत की चालीस नर्सों को उनके गिरफ्त से छुड़ाने में मदद की थी। वह हमेशा आतंकवाद के खिलाफ रहे। शानू काजमी ने कहा कि हम कासिम सुलेमानी का गम मना रहे हैं।
इसके बाद शिया समाज के लोगों ने अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एजाज नकवी, जमन अब्बास, सोमिल अब्बास, अली अलीम, शानू, अली अब्बास मंजू, शमीम जैदी, सफदर अली काजमी, महमूद हसन नकवी, अलमास रिजवी, हाजी अलमदार हुसैन, पयाम अब्बास नकवी आदि मौजूद रहे।