{"_id":"5df3e8f38ebc3e878e381d47","slug":"political-bareilly-news-bly387964269","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बचाओ रैली आज, कांग्रेसी दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बचाओ रैली आज, कांग्रेसी दिल्ली रवाना
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता देर रात दिल्ली रवाना हो गए। रैली शनिवार को दिल्ली में आयोजित हो रही है।
पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता दिल्ली गए हैं। इससे पहले भोजीपुरा, कैंट, शहर, मीरगंज, नवाबगंज विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता नेहरू युवा केंद्र पर एकत्रित हुए। पूर्व सांसद ऐरन ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की बदहाली, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, महिला अपराध और जनविरोधी फैसलों को लेकर दिल्ली में रैली हो रही है। देश भर सरकार के प्रति जनाक्रोश है। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, महंगाई और मंदी से सभी परेशान हैं। सरकार की नाकामी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल दिल्ली में होगा। ऐरन के नेतृत्व में दो बस और 14 अन्य वाहनों के साथ ट्रेन आदि साधनों से कार्यकर्ता दिल्ली गए हैं। अलाउद्दीन खां, अनुज गंगवार आदि ने भी विचार रखे।
शहर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने बारिश होने पर तमाम मोहल्लों से कार्यकर्ता एकत्र किए और देर रात बस से दिल्ली रवाना हो गए। नगर निगम गेट से जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे बस से कार्यकर्ता लेकर गए हैं। उनके साथ अजय शुक्ला, मुजाहिद हसन खां, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, डॉ. नीतू शर्मा, देव पाल सिंह चौहान, प्रमोद अग्रवाल आदि रवाना हुए।