फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IMC chief maulana tauquir speaks against Citizenship amendment bill

नागरिकता बिल रद्द न हुआ तो देश की गलियों में बहेगा खून, आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर की चेतावनी

Sat, 14 Dec 2019 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
IMC chief maulana tauquir speaks against Citizenship amendment bill
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला

बरेली इत्तहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून वापस नहीं लिया तो हिंदुस्तान की गलियों में खून बहेगा। सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद में प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मुसलमानों से एकजुट होकर इस कानून का विरोध करने की अपील की।

विज्ञापन


जुमे की नमाज के बाद शहर के कई और इलाकों में भी प्रदर्शन हुए। इस दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों में कारोबार भी बंद रखा गया। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बारिश के बावजूद आईएमसी, मुस्लिम मजलिस और तंजीम उलमा इस्लाम समेत कई संगठनों की अगुवाई में मुसलमान सड़कों पर उतरे। जमीयत उलमा हिंद और आल इंडिया मुस्लिम ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) ने भी अलग प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

नौमहला मस्जिद गेट पर प्रदर्शन के दौरान आईएमसी अध्यक्ष तौकीर रजा ने मुसलमानों से एकजुट होकर नागरिकता कानून का लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करने को कहा। उन्होंने कहा कि मुसलमान अदालत जाएंगे और राष्ट्रपति से भी फरियाद करेंगे फिर भी सरकार ने कानून वापस न लिया तो हिंदुस्तान की गलियों में खून बहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुसलमान अगर इज्जत के साथ बावकार जिंदगी चाहते हैं तो उन्हें कुर्बानी देने को तैयार रहना होगा। पहली गोली वह अपने सीने पर खाएंगे। प्रदर्शन के बाद यहां भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी को ज्ञापन दिया गया।

जमीयत उलमा हिंद ने सराय खाम में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। जमीयत के जिलाध्यक्ष मुफ्ती अबु जफर नोमानी अलकासमी ने कानून को संविधान के खिलाफ बताते हुए वापस लेने की मांग की जिसके बाद जमीयत की ओर से सिटी मस्जिट्रेट और सीओ फर्स्ट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया।

एमआईएम ने सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने नागरिकता संशोधन कानून को संविधान के विरुद्ध बताया। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।

 

सोशल मीडिया पर भड़काने वाली पोस्ट पर इमाम गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट में मुसलमानों से जुमे की नमाज के बाद कलक्ट्रेट कूच करने की अपील करने पर बृहस्पतिवार देर रात इज्जतनगर की महलऊ मस्जिद के इमाम मोहम्मद राहत खान कादरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शुक्रवार देर शाम उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इमाम मोहम्मद राहत खान कादरी ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री और उदारवादी मुसलमानों पर भी निशाना साधा था। देर रात

एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दिन भर तमाम लोग उसे रिहा कराने की कोशिश में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed