फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

सोशल मीडिया पर डाली भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट, इमाम गिरफ्तार

Sat, 14 Dec 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
political
आरोपी इमाम मो. राहत खान। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

दिन भर इज्जतनगर थाने में रखा, शाम को मुचलके पर छोड़ा, इमाम समेत दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया के जरिये भावनाएं भड़काने का काम किया जा रहा है। महलऊ मस्जिद के इमाम ने भी ऐसी ही एक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दी। इसमें जुमा की नमाज के बाद कलक्ट्रेट कूच करने का आह्वान किया गया था। देर रात ही इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इमाम को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दिन भर इमाम से मिलने वालों का थाने में तांता लगा रहा। देर शाम पुलिस ने इमाम को मुचलके पर रिहा कर दिया।

इज्जतनगर के महलऊ की मदीना मस्जिद के इमाम मोहम्मद राहत खान कादरी ने सोशल मीडिया पर एक पत्र और पोस्ट डालकर कलक्ट्रेट पर विशाल धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था। शाहजहांपुर के खुटार थाने के कहमरिया गांव निवासी इमाम की ओर से लोगों से जुमे की नमाज के बाद चौकी चौराहे के पास दामोदर स्वरूप पार्क में जुटने को कहा गया था। शहर और आसपास के सभी उलमा, मौलानाओं से भारी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा गया था कि देश और जनता की रक्षा के लिए आगे आएं और देशभक्ति का प्रमाण दें। साथ ही राहत की ओर से फेसबुक पर अलग से की गई पोस्ट में प्रधानमंत्री और सूफी सम्मेलन के नाम से मंच सजाने वाले मुस्लिमों पर भी निशाना साधा गया था। गुरुवार देर रात इन पोस्ट की जानकारी मिलने पर एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने इमाम व एक अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। देर रात इमाम को गिरफ्तार कर लिया। सुबह इमाम के करीबियों को गिरफ्तारी की जानकारी हुई तो वे एकजुट होने लगे। दोपहर बाद तक इज्जतनगर थाने में जत्थों के रूप में लोग इमाम का हालचाल लेने के लिए पहुंचते रहे। इस लिहाज से वहां भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। शाम ढले इमाम का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट भेजने की तैयारी थी। इसी बीच छोड़ने का दबाव बना तो पुलिस ने निजी मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया। इमाम के वकील अकबर अली, जमात रजा मुस्तफा के शहीबुद्दीन, वसीम आदि इमाम राहत कादरी को लिखापढ़ी करके छुड़ा ले गए। मौलाना तौकीर ने भी इमाम को छुड़ाने को पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed