फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

रोस्टर बनाकर करो सफाई, गांव नहीं चमके तो होगी कार्रवाई

Thu, 12 Dec 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। पंचायती राज विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सर्किट हाउस में मंडलीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों के पेच कसे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), अंत्येष्टि स्थल निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों को चमकाने, गांवों में साफ सफाई आदि बिंदुओं पर अधिकारियों को घेरा। अंत्येष्टि स्थल के मामले पर उन्होंने सत्यापन में खामियां मिलने पर एडीओ पंचायत, डीपीआरओ पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंत्री ने गांवों की साफ -सफाई के लिए सफाईकर्मियों को चिह्नित कर राजस्व ग्रामवार रोस्टर बनाकर सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। कहा, जिस गांव में रोस्टर के अनुसार सफाई हो, वहां जलभराव, नालियों, झाड़ियों तक को भी साफ किया जाए। किसी भी स्तर पर जनप्रतिनिधियों से शिकायत मिलने पर सफाईकर्मी के बजाय अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, एडीओ पंचायत को ग्रामवार कूड़े के निस्तारण की प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जो कार्य किए जाने हैं, उनको नियमानुसार, गुणवत्तापरक और निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विवादित जमीन पर न बने अंत्येष्टि स्थल
मंडल के सभी अफसरों को अन्त्येष्टि स्थल निर्माण में अनियमितता मिलने पर डीपीआरओ और एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही 31 दिसंबर तक जिले के सभी अन्त्येष्टि स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कहा, पूर्व में कई अंत्येष्टि स्थल विवादित जगहों पर बनाने की शिकायत मिली है। इसलिए नए निर्माण से पहले जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रों को बजट देने के मामले की जांच
मंत्री ने कहा कि बरेली में करीब आठ हजार फर्जी खातों में शौचालय निर्माण की पहली किश्त करीब पांच करोड़ रुपये भेजने की जानकारी मिली है। उन्होंने संबंधित मामले की गहनता से छानबीन कर दोषी अफसर या कर्मचारी पर कार्रवाई की संस्तुति शासन स्तर से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शौचालयों का स्थलीय सत्यापन करने और खामियां मिलने पर उसे दुरुस्त कराने को कहा है।

बदायूं के अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
मंत्री ने चारों जिलों में चल रहे शौचालय निर्माण, अंत्येष्टि स्थल निरीक्षण, साफ सफाई और अन्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट में मंडल के चारों जिलों में बदायूं की स्थिति बेहद खराब मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उपनिदेशक पंचायत से बदायूं के डीपीआरओ और एडीओ पंचायतों से संबंधित मामले पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed