{"_id":"5dd6f6a28ebc3e5497073dcf","slug":"political-bareilly-news-bly3849830184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पुलों के अटके प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पुलों के अटके प्रोजेक्ट जल्द पूरे होंगे : केशव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम ने कहा- 20 से ज्यादा ऐसे मामलों में प्रमुख सचिव लगातार जिलाधिकारियों के संपर्क में
विज्ञापन
बरेली। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बरेली समेत प्रदेश भर में पुलों के 20 से ज्यादा प्रोजेक्ट किसी न किसी अड़चन की वजह से अटके हुए हैं। उनके विभाग के प्रमुख सचिव इन मामलों को लेकर संबंधित जिलों के डीएम के संपर्क में हैं। जल्द ही सभी परियोजनाओं की अड़चन दूर कर ली जाएगी।
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान पुलों का निर्माण धीमे होने की वजह से जनता की दिक्कतें बढ़ने पर सवाल किया गया तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार इस समस्या पर गंभीर है। बजट की कोई दिक्कत नहीं है, ऐसी सारी दिक्कतें दूर करा दी गई हैं। बरेली के लाल फाटक की तरह दूसरे जिलों के सैन्य क्षेत्रों में चल रही परियोजनाएं भी एनओसी की वजह से बाधित हुई हैं। यह नीतिगत मामले होते हैं जिनमें सेना को जमीन के बदले जमीन देनी होती है। पूरे प्रदेश में ऐसे करीब दो दर्जन मामले हैं, जिन पर उनके प्रमुख सचिव संबंधित जिलों के डीएम के संपर्क में हैं। इस पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।