{"_id":"5dd6fc3a8ebc3e54846b60e4","slug":"political-bareilly-news-bly384962365","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव की नाराजगी का दिखा असर, बहुत दिन बाद सड़कों पर दौड़ता दिखा नगर निगम का अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव की नाराजगी का दिखा असर, बहुत दिन बाद सड़कों पर दौड़ता दिखा नगर निगम का अमला
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने बुधवार की रात शहर की दुर्दशा देखने के बाद नाराजगी जताई तो उसका असर बृहस्पतिवार को दिखाई दिया। काफी समय बाद नगर निगम का अमला बृहस्पतिवार सुबह से सड़कों पर दौड़ता दिखा। कहीं गंदगी साफ की गई तो कहीं अवैध कब्जे हटाए। टूटे डिवाइडरों की मरम्मत कराकर उनकी आननफानन में रंगाई पुताई भी करा दी गई। देर शाम तक चौराहों पर काम चलता रहा।
बुधवार की रात नवनीत सहगल ने सड़कों पर भ्रमण करके शहर का हाल जाना था। इस दौरान वह खुद पांच जगह जाम में फंसे। तमाम जगह कूड़े और गंदगी के ढेर दिखाई दिए। चौराहों पर कहीं ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ नहीं मिला। पुलिस भी गायब थी। रात में ही उन्होंने सर्किट हाउस लौटकर एसडीएम और नगर आयुक्त के सामने शहर के इस हाल पर तीखी नाराजगी जताई थी। नतीजा यह हुआ कि बृहस्पतिवार को सुबह से ही नगर निगम की टीमें सड़कों पर नजर आने लगीं। प्रकाश विभाग टीम ने प्रमुख सड़कों की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कीं तो निर्माण विभाग डिवाइडरों और सड़कों की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई कराने में जुटा रहा।
गंदगी गायब, चमक उठे डलाव घर
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से पहले ही श्यामगंज फ्लाईओवर और नगर निगम कार्यालय के गेट के ऐन सामने बने बड़े डलावघरों को पूरी तरह साफ कर दिया गया। हालत यह थी कि दोनों डलावघर देखकर यह अंदाजा भी नहीं लग रहा था कि एक दिन पहले ही यहां भीषण गंदगी थी। डलावघरों को साफ करने के साथ वहां चूना और कीटनाशक दवाएं भी डाली गईं। बुधवार रात प्रमुख सचिव को नगर निगम गेट के सामने सड़कों तक कूड़ा फैला मिला था और आवारा जानवर भी गंदगी में मुंह मार रहे थे। बदबू इतनी तेज थी कि नवनीत सहगल ने अपनी कार फौरन आगे बढ़वा दी।
विज्ञापन
चौकी चौराहा चमका पर सर्किट
हाउस का गड्डा नहीं पटा
चौकी चौराहा सुबह दस बजेे तक बेहद खराब स्थिति में था लेकिन इसके बाद वहां भी मरम्मत और रंगाई पुताई होने लगी। चौराहे पर नगर निगम लिखे गमले भी रखवा दिए गए। डिवाइडरों को भी दुरुस्त करके रंग दिए। इस चौराहे से गुजरे लोग उसकी बदली हालत पर हैरानी जताने से नहीं रुक पाए।
कालीबाड़ी रोड पर सफाई के
साथ मरम्मत भी हो गई
कालीबाड़ी रोड पर भी प्रमुख सचिव को काफी दुर्दशा मिली थी लेकिन बृहस्पतिवार को यहां सफाई के साथ मरम्मत के लिए भी अतिरिक्त गैंग लगा दिए गए। काली मंदिर तक सड़क की मरम्मत कर दी गई लेकिन इसके आगे श्यामगंज की ओर टूटी हुई सड़क को जैसे का तैसा छोड़ दिया गया। दरअसल शुक्रवार सुबह नौ बजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी इस इलाके में आना है। इसलिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीम ने इस रोड की मरम्मत करने पर ज्यादा जोर दिया। रात में भी एक बार सफाई की गई।
नगर निगम के सामने हटाए ठेले वाले
चर्चा थी कि नोडल अफसर नगर निगम का निरीक्षण कर सकते हैं। इस पर सुबह ही नगर निगम की टीम सड़कों पर उतर गई और एलन क्लब से लेकर अयूब खां चौराहे तक सड़क किनारे लगे सभी ठेले-खोमचे वाले हटवा दिए गए। बृहस्पतिवार के चलते अधिकांश दुकानें बंद थीं लेकिन जिनका सामान बाहर रखा था, उसे हटवा दिया गया।