{"_id":"5dd6fc3c8ebc3e54893c54a5","slug":"political-bareilly-news-bly384898285","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहगल साहब अस्पताल आते तो देख लेते खुले में पड़ा मेडिकल वेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहगल साहब अस्पताल आते तो देख लेते खुले में पड़ा मेडिकल वेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव का इंतजार, फिर भी मेडिकल
वेस्ट खुले में.. अच्छा हुआ नहीं आए
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के शहर में मौजूद होने का नतीजा यह हुआ कि जिला अस्पताल को चमका दिया गया लेकिन अस्पताल का स्टाफ इसके बावजूद खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने से बाज नहीं आया। बृहस्पतिवार को भी हमेशा की तरह ड्रिप, निडिल, सिरिंज जैसा तमाम मेडिकल कचरा जिला अस्पताल परिसर में खुले में पड़ा नजर आया। है। गनीमत रही कि प्रमुख सचिव जिला अस्पताल का हाल देखने नहीं पहुंचे वर्ना अफसरों को शायद जवाब देना मुश्किल हो जाता।
प्रमुख सचिव के गुरुवार को जिला अस्पताल का दौरा करने की संभावना जताई जा रही थी। अस्पताल प्रशासन इसको लेकर पहले से अलर्ट था। पूरे अस्पताल परिसर में सफाई करा दी गई लेकिन मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकना जारी रहा। जिस जगह मेडिकलवेस्ट फेंका जा रहा है, उसके पहले इमरजेंसी वार्ड है और उसके आगे एक और वार्ड है। ऐसे में यहां भर्ती मरीज भी इनकी चपेट में आ सकते हैं। हालांकि सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने एक बार फिर खुले में कचरा फेंके जाने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कचरे का निस्तारण किया जा रहा है। यदि फिर भी किसी स्तर पर लापरवाही की गई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
फोटो - पुरुष अस्पताल के पीछे खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट।
फोटो - मेडिकल वेस्ट रूम खुला रहने से कुत्ते वेस्ट खींचकर अस्पताल परिसर में फैला रहे।