फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

दलबदलुओं की सेंधमारी से अटकी भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा

Thu, 07 Nov 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। दलबदलुओं की सेंधमारी से भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा अटक गई है। मामला संज्ञान में आने पर उच्च पदाधिकारियों ने इस पर रोक लगा दी है, जिससे उनके करीबी नेताओं में खलबली मची है।
विज्ञापन

भाजपा में इन दिनों संगठन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है। बरेली जिले में 35 और महानगर में नौ मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय तक चली कवायद के बाद हर मंडल के लिए तीन-तीन पदाधिकारियों के नाम तय करके बृज क्षेत्र संगठन को भेजे गए हैं और इन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और क्षेत्रीय महामंत्री भवानी सिंह की सहमति से निर्णय होना है। बताया जाता है कि चूंकि चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध होनी है इसलिए सबसे पहले ही लिखवा लिया गया है कि दूसरे व्यक्ति के चुनाव पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसमें कैडर वाले विधायकों की पैरवी को भी तरजीह दिए जाने की चर्चा है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि नेताआें से सांठगांठ करके दूसरी पार्टियों से आए कुछ नेताओं ने सेंधमारी कर इस सूची में जगह बना ली है। यह सूचना बृज क्षेत्र संगठन तक पहुंच गई और इसी वजह से बुधवार को जारी होने वाली सूची पर रोक लगा दी गई। हालांकि जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा का कहना है कि सूची घोषित करने की कोई तिथि तय नहीं है। इस पर संगठन अपने विवेक से निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed