{"_id":"5db89b238ebc3e01542f980f","slug":"political-bareilly-news-bly381948120","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘योगी ईमानदार मगर मोदी झूठ बोलकर करा रहे देश का अपमान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘योगी ईमानदार मगर मोदी झूठ बोलकर करा रहे देश का अपमान’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तो मेहनती और ईमानदार बताया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर झूठ बोलकर देश का अपमान कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में देश में अघोषित इमरजेंसी लगी हुई है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी हद पार कर चुके हैं। किसान, व्यापारी और युवा सभी मोदी सरकार से परेशान हैं।
मंगलवार को रामपुर जाते हुए सीबीगंज में मीडिया से बातचीत करते हुए शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने सौ दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने का नारा दिया था लेकिन हालत यह है कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे काम नहीं होता। पीड़ितों को भी थाने में रिश्वत देनी पड़ती है। जीएसटी और नोटबंदी ने रोजगार खत्म कर दिया। लोगों का भरोसा उठा तो बैंक भी बंद हो रहे हैं। दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा था, लेकिन कारखाने बंद होने से उल्टे नौकरियां छिन रही हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अपने भाषणों में झूठ बोल-बोलकर देश का सम्मान गिराया है। शिवपाल ने अनुच्छेद 370 के खात्मे को अच्छा कदम बताया, लेकिन यह भी कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है। यूपी में तो भाजपा के विधायकों की ही नहीं सुनी जाती, उनसे छोटे जनप्रतिनिधियों की तो कोई गिनती ही नहीं है।
पूर्व मंत्री ने योगी आदित्यनाथ ईमानदार और मेहनती बताया मगर यह भी कहा कि अफसर उनकी नहीं सुनते। बसपा को एक भी सीट न मिलने पर कहा कि मायावती के बारे में सब लोग जानते हैं, वह कुछ नहीं कहेंगे। सपा पर कहा कि पार्टी बना चुके हैं लिहाजा विलय तो नहीं करेंगे, गठबंधन कर सकते हैं। 2022 का चुनाव गठबंधन करके लड़ने की बात कहते हुए बोले कि प्रगतिशील पार्टी को 2022 की सरकार में हिस्सा दिलाने का लक्ष्य है लिहाजा गठबंधन सोचसमझ कर किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के प्रमुख महासचिव वीरपाल यादव, जिलाध्यक्ष मलखान यादव, प्रवक्ता डॉ. रविंद्र यादव, अशोक यादव, विशाल यादव आदि मौजूद रहे। भमोरा और सीबीगंज में उनका स्वागत भी किया गया।