{"_id":"5d9f985e8ebc3e01767f5db9","slug":"political-bareilly-news-bly379570541","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बाहुबली हरिशंकर तिवारी के कथित नाती ने साक्षी-अजितेश को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बाहुबली हरिशंकर तिवारी के कथित नाती ने साक्षी-अजितेश को धमकाया
Fri, 11 Oct 2019 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में रह रहे साक्षी और अजितेश को सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। अब फिर उन्हें फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार धमकी देने वाले अखिलेश पांडेय ने खुद को पूर्वांचल के बाहुबली हरिशंकर तिवारी का रिश्ते का नाती बताया है।
विज्ञापन
खुद को गोरखपुर का निवासी और एक इंजीनियरिंग कॉलेज में फैकल्टी बताने वाले अखिलेश पांडेय की आईडी से इस बार फेसबुक पर साक्षी और अजितेश के अकाउंट पर धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को बाहुबली हरिशंकर तिवारी के भाई किशन शंकर तिवारी का नाती बताते हुए धमकाया है कि साक्षी-अजितेश तिवारी फैमिली के बारे में तो जानते ही होंगे। राजनीति में कोई ऐसा नहीं है जो इस फैमिली को नहीं जानता।
विज्ञापन
साक्षी से कहा गया है कि उसने अपने पिता का नाम बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अजितेश पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। दंपति को जान से मारने की धमकी दी गई गई है। अजितेश की ओर से भी चेट में जवाब दिए गए हैं। दंपति ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन