{"_id":"5d9506168ebc3e93b532c6e9","slug":"political-bareilly-news-bly3785881198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प यात्रा: फोटो खिंचवाने को हुई धक्कामुक्की में केंद्रीय मंत्री चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प यात्रा: फोटो खिंचवाने को हुई धक्कामुक्की में केंद्रीय मंत्री चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गांधी संकल्प यात्रा में शामिल भाजपाइयों ने मीडिया वालों को देखकर फोटो खिंचवाने के लिए इस कदर धक्कामुक्की की केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सड़क पर गिरकर न सिर्फ चोटिल हो गए बल्कि उनका पाजामा तक फट गया। केंद्रीय मंत्री के गिरते ही संकल्प यात्रा में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद कुछ नेताओं ने तुरंत सहारा देकर उन्हें उठाया। घुटने में लगी चोट से परेशान होकर कुछ ही देर बाद मंत्री घर चले गए।
भाजपा ने गांधी जयंती पर बुधवार सुबह सात सीआई पार्क से पदयात्रा निकालने का कार्यक्रम तय कर इसका मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार को बनाया था। सुबह सात बजे पदयात्रा शुरू होने से पहले सीआई पार्क में हुई सभा में केंद्रीय मंत्री ने पौधरोपण किया और स्वच्छ पर्यावरण के लिए पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए कपड़े के बैग बांटे। इसके बाद गांधी संकल्प यात्रा शुरू हुई। करीब साढ़े सात बजे काफिला मुख्य मार्ग पर पहुंचा। जब मीडिया के लोगों ने फोटो खींचने शुरू किए तो नेताओं में केंद्रीय मंत्री के पास पहुंचकर फोटो खिंचवाने की होड़ मच गई। भाजपाइयों के बीच धक्कामुक्की शुरू हुई तो केंद्रीय मंत्री धक्का लगने से घुटनों के बल सड़क पर गिर पड़े। इससे उनके दायें पैर का घुटना छिल गया और पाजामा भी फट गया। उनके सड़क पर गिरते ही अफरातफरी मच गई और फोटो खिंचवाने की होड़ कर रहे नेता इधर-उधर हो गए। कुछ लोगों ने उन्हें सहारा देकर उठाया। पदयात्रा को शाहबाद, भूड़ आदि होते हुए भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचना था लेकिन चोटिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री ने रास्ते में ही कार्यक्रम छोड़ दिया और घर चले गए। चोट पर मरहम-पट्टी कराने और कपड़े बदलने के बाद करीब नौ बजे रेलवे जंक्शन पर कार्यक्रम में पहुंचे।
पौधरोपण में भी रही मारामारी
गांधी संकल्प यात्रा से पहले सीआई पार्क में एक पौधा रोपा जाना था। भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा पौधा थामकर उसे रोपित कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन यहां भी अनुशासित होने का दिखावा करने वाली पार्टी नेता फोटो खिंचवाने की कोशिश करते रहे। ये लोग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से भी आगे रहने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। इस दौरान शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, वरिष्ठ नेता गुलशन आनंद, पुष्पेंद्र शर्मा, पूरन लाल लोधी आदि मौजूद रहे।