फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

मुझे सब पता है.. चार लाख वोट मिलने पर भी क्यों हारे चुनाव

Sun, 15 Sep 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान अखिलेश यादव के सवालों ने पार्टी नेताओं को निरुत्तर कर दिया। गुटबाजी पर शुरू हुई बात नेताओं की वफादारी तक पहुंच गई तो नेता बगलें झांकने लगे। उन्होंने साफ कहा कि चार लाख वोट मिलने के बाद भी भगवत सरन गंगवार क्यों हार गए, वह सब जानते हैं। इसके बाद उन्होंने नेताओं को एकजुट करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

देर रात हुई बैठक में एक पूर्व विधायक ने बात करने को कहा तो उन्होंने जवाब दिया, जो कहना है सार्वजनिक कहो। इस पर उन्होंने गुटबाजी खत्म कराने की बात कही तो उन्होंने सवाल किया आप ही बताओ कैसे खत्म होगी। कितने लोग पार्टी के वफादार हैं, आप भी गए। दो अन्य पूर्व विधायकों की ओर इशारा किया, आप लोग भी गए तो वह चुप हो गए। फिर वह बोले- हमने भगवत सरन को टिकट दिया लेकिन चार लाख वोट मिलने पर भी हार गए। हमें सब पता है किस-किस ने नहीं लड़ाया। इस पर एक नेता ने कहा कि गुटबाजी तभी खत्म होगी, जब अध्यक्ष मजबूत होगा तो इस पर उन्होंने सहमति जताई। सुल्तान बेग ने रविवार को अपने यहां चाय पर आमंत्रित किया तो बोले- शहजिल और इस्लाम साबिर को भी बुलाओ। इस पर उन्होंने शहजिल को भी आमंत्रित किया।
विज्ञापन

पूर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने खोली पोल
चुनाव हारने के सवाल पर एक रिटायर्ड अफसर ने कहा कि मैं तो यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट था। तमाम बूथों पर सपाई थे ही नहीं। बैठक के दौरान भगवत सरन गंगवार, शुभलेश यादव, योगेश यादव, सूरज यादव, संजीव यादव, जफर बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed