फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

फरीदपुर में अखिलेश की मौजूदगी रहने तक नो एंट्री

Fri, 13 Sep 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को फरीदपुर में स्वर्गीय पूर्व विधायक सियाराम सागर को श्रद्धांजलि देने आएंगे। इसके बाद शहर के बाहर बड़ा बाईपास होते हुए उनका रामपुर जाने का कार्यक्रम है। अखिलेश के साथ पार्टी के नेताओं की गाड़ियों का लंबा काफिला आने की वजह से फरीदपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पब्लिक की गाड़ियां तो डायवर्ट की ही जाएंगी, सपा नेताओं की सभी गाड़ियां पूर्व विधायक के घर तक नहीं जाएंगी। वीआईपी नेताओं की ही गाड़ियों को आगे भेजा जाएगा। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने फरीदपुर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का प्लान बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब पौन घंटे फरीदपुर में रहेेंगे। अखिलेश के साथ शाहजहांपुर दिशा से आने वाले जनप्रतिनिधियों या चुनिंदा वीआईपी की गाड़ियों को ही फरीदपुर में प्रवेश दिया जाएगा। बाकी गाड़ियों को एंट्री प्वाइंट बाईपास पर ही रोका जाएगा। वहां से इन्हें डायवर्ट कर बीसलपुर रोड के ओवरब्रिज के नीचे खड़ा कराया जाएगा। अखिलेश कस्बे में बीसलपुर मोड़ से इसी रोड पर स्थित पूर्व विधायक के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। बाद में इसी रास्ते पर आगे बढ़कर वहां आएंगे जहां बाकी गाड़ियां होंगी। इसके बाद काफिला बरेली की ओर चलेगा। एसपी देहात ने बताया कि कस्बे में घुसने के दोनों बाईपास पर इस वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहनों को अंदर जाने से रोक दिया जाएगा। लखनऊ-बरेली हाईवे प्रभावित नहीं होगा पर फरीदपुर कस्बे में वाहनों को कार्यक्रम के बाद ही भेजा जा सकेगा। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को विशेष सुरक्षा घेरा मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए ड्यूटी आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed