फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

मंत्रालय गया तो बदल गए अफसर, सबसे पहला झटका जल निगम ने दिया

Mon, 26 Aug 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। कुर्सी गई तो समझो सबकुछ गया। कुछ दिन पहले तक सूबे का वित्त मंत्री रहते जो अफसर राजेश अग्रवाल के आगे-पीछे चक्कर काटते थे, वे उनके इस्तीफा देते ही पलटी मार गए। सोमवार को उनके कैंट विधानसभा क्षेत्र इलाके में अमृत मिशन योजना के तहत करीब 55 करोड़ की लागत के जिस सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन होना है, उसके शिलापट पर अफसरों ने उनका नाम तक दर्ज नहीं कराया। जनवरी में जब राजेश वित्त मंत्री थे, तब इसी योजना के कालीबाड़ी प्रोजेक्ट का उद्घाटन उनके हाथों कराया गया था लेकिन अब केंद्र सरकार की योजना होने का तर्क देकर उद्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को मुख्य अतिथि बनाया गया है।
विज्ञापन

अमृत मिशन योजना के तहत सेंट्रल जोन की सीवरेज योजना के फेस-1 में ट्रंक सीवर लाइन डाली जानी है। 5485.24 लाख के इस प्रोजेक्ट का केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को मेयर उमेश गौतम के साथ रविवार को ही उद्घाटन करना था। इसकाी सारी तैयारियां भी कर ली गई थीं। ईसाइयों की पुलिया के पास शिलापट भी लगाकर कार्यक्रम के लिए टेंट भी लगा दिया गया था, लेकिन शनिवार को अरुण जेटली के निधन के बाद संतोष गंगवार के दिल्ली चले जाने से यह कार्यक्रम स्थगित हो गया। अब उद्घाटन सोमवार को दोपहर दो बजे होगा।
विज्ञापन

इससे पहले जल निगम के अफसरों ने अमृत मिशन योजना के तहत कालीबाड़ी समेत तमाम इलाकों के लिए वोटर ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन डालने के कार्यक्रम का जनवरी में उद्घाटन कराया था। तब इस 861.85 लाख रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन सूबे के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल से कराया गया था। अब जल निगम के अफसरों ने अमृत मिशन योजना के ही सीवर लाइन प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को मुख्य अतिथि बनाया है। यह उद्घाटन राजेश अग्रवाल के निर्वाचन क्षेत्र में होना है लेकिन शिलापट पर उनका नाम तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पड़ेगी सीवर लाइन
- सिंधुनगर से श्यामगंज चौराहा, कालीबाड़ी, बरेली कॉलेज रोड होते हुए चौपुला चौराहा तक।
- खुर्रम गौटिया से गांधी उद्यान, प्रभा सिनेमा, चौकी चौराहा होते हुए चौपुला चौराहा तक।
- मुख्य डाकघर से कचहरी, कचहरी से जंक्शन पुलिस चौकी, मालगोदाम रोड होते हुए चौपुला चौराहा तक।
- चौपुला चौराहा से बरेली सिटी स्टेशन होते हुए जसोली फाटक तक।
- स्टेट बैंक कालोनी से गढ़ी चौकी, अलखनाथ मंदिर, किला चौराहा, दूल्हा मियां के मजार होते हुए जसोली फाटक तक।
पीडब्ल्यूडी से मांगी रोड कटिंग की अनुमति
पिछले दिनों जल निगम ने पाइपलाइन डालने के लिए पूरे श्यामगंज क्षेत्र में बिना अनुमति ही पीडब्ल्यूडी की सड़कें खोदकर डाल दी थीं। इससे सबक लेते हुए इस बार सीवर लाइन का काम करने के लिए जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को पत्र लिखकर रोड कटिंग की अनुमति भी ले ली है।

वर्जन
अमृत मिशन केंद्र सरकार की योजना है। इसके तहत 54.85 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का सोमवार को उद्घाटन होगा। इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार होंगे। - आरसी अग्रवाल, एई जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed