फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

भगवत ने कहा- दोबारा मतगणना कराइए, सीडीओ बोले- कोर्ट का आदेश चाहिए

Thu, 22 Aug 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की चिट्ठी के बाद मचे घमासान के बीच गठबंधन प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने सपा नेताओं के साथ बुधवार को प्रभारी डीएम एवं सीडीओ से मुलाकात की। भगवत सरन ने इस दौरान उन्होंने नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान और मतगणना के आंकड़े सामने रखे, साथ ही कालीबाड़ी के बूथ पर डीएम की ओर से चूक स्वीकारने की बात कहते हुए दोबारा मतगणना की मांग की। सीडीओ ने स्पष्ट जवाब दिया कि इस मामले में अब सिर्फ कोर्ट के आदेश पर ही चुनाव आयोग कोई निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने सीडीओ से कहा कि ईवीएम को लेकर पूरे देश में शंका व्यक्त की जा रही है। अब यहां के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की शिकायत ने इस गड़बड़ी को साबित कर दिया है। जब एक बूथ पर गड़बड़ी हो सकती है तो अन्य बूथों पर भी इसकी संभावना है। उन्होंने जबरन हराने का आरोप लगाकर दोबारा मतगणना कराने की मांग की। इस पर सीडीओ ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अब एक ही रास्ता है कि आप लोग कोर्ट जाएं और कोर्ट चुनाव आयोग को इसके लिए निर्देशित करे। साथ ही उन्होंने बताया कि संपन्न हो चुकी चुनाव प्रक्रिया में जिला प्रशासन अपने स्तर पर अब कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। इस दौरान पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, जफर बेग, सूरज यादव, योगेश यादव, शेर सिंह गंगवार, प्रवीन टीटू, हरिशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed