{"_id":"5d5dab568ebc3e6c1750f1c9","slug":"political-bareilly-news-bly3731079112","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय के नेतृत्व में गांधी उद्यान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन किया। यहां से तमाम कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे जहां नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने कहा पेट्रोल-डीजल पर मूल्य वृद्धि से हर चीज पर महंगाई बढ़ेगी। प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने इसे जन विरोधी फैसला बताया। इस दौरान रविंद्र मिश्रा, सौरभ राठी, मोहम्मद हसनैन अंसारी, प्रभात गिरी गोस्वामी, हर्ष बिसारिया, जुनेद, राजेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना आयोजित किया गया, जिसके बाद अध्यक्ष चौधरी असलम के नेतृत्व में जुलूस के रूप में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां नारेबाजी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले असलम मियां ने कहा कि धीरे-धीरे करके भाजपा सरकार महंगाई से आमजन की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है। धरना जुलूस में नत्थू लाल मिश्रा, राजेंद्र सागर, शकुंतला जौहरी, कमलेश ठाकुर, अवनीश बख्शी, अब्दुल रहमान, राज शर्मा, मोहम्मद हसन आदि शामिल रहे।