फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

भाजपा के विरोध को बैठक बुलाई फिर सपाइयों ने बीन बजवाई

Mon, 05 Aug 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भाजपा के खिलाफ प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर आंदोलन की तैयारी के लिए रविवार को पार्टी कार्यालय पर बुलाई गई बैठक का अजीबोगरीब ढंग से पटाक्षेप हुआ। आंदोलन पर कुछ ही देर चर्चा के बाद सपाई लोकसभा चुनाव में ‘आस्तीन के सांपों’ पर चर्चा करने में उलझ गए। इत्तफाक से एक-दूसरे पर कटाक्ष करने का यह लंबा दौर निपटा तभी पार्टी कार्यालय में कुछ संपेरे पहुंच गए। इसके बाद कार्यालय परिसर में घंटों बीन गूंजती रही और उसकी धुन पर सांप झूमते रहे। सपाई इसी का लुत्फ लेने में जुटे रहे।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नौ अगस्त को जिला मुख्यालय पर सपाइयों का भाजपा सरकार के विरोध में 24 बिंदुओं पर धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए रविवार को सपा कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद के साथ पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, अताउर्रहमान, महिपाल सिंह, सुल्तान बेग, शहजिल इस्लाम, छोटे लाल गंगवार, जफर बेग, साधना मिश्रा आदि नेता पहुंचे थे। पार्टी की किसी बैठक में लंबे समय बाद इतने नेताओं की मौजूदगी दिखाई दी। बैठक में कुछ देर तो धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम पर चर्चा हुई लेकिन इसके बाद चर्चा का रुख लोकसभा चुनाव की ओर मुड़ गया। मीरगंज के एक नेता पर चुनाव में अंदरखाने विरोध करने का आरोप लगा तो एक पूर्व विधायक ने भी भितरघात के चलते चुनाव हारने की बात कही।
विज्ञापन

एक और पूर्व विधायक ने लोकसभा चुनाव में भितरघात की बात कही तो बहस छिड़ गई। इसके बाद टिकट न मिलने पर विरोध करने या पार्टी से विशेष वर्ग के लोगों का जुड़ाव न होने जैसे आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए तो आपस में ही जमकर बहस हुई। मीडिया को सूचनाएं देने को लेकर भी नेताओं ने तीर चलाए। मामला तब शांत हुआ जब इसी बीच सपा कार्यालय में तीन संपेरे पहुंच गए। सपा नेताओं से हरी झंडी मिली तो कार्यालय के बरामदे में ही बैठकर वे काफी देर तक बीन बजाकर सांपों का तमाशा दिखाते रहे। इस दौरान दीपक शर्मा, प्रमोद बिष्ट, सत्येंद्र यादव, आदेश यादव, अरविंद यादव, शमीम अहमद, राजेश अग्रवाल, मोहित भारद्वाज आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांपों का तमाशा फेसबुक पर वायरल
पार्टी की बैठक खत्म होने के कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय में सांपों का तमाशा फेसबुक पर भी वायरल हो गया। किया। दरअसल किसी कार्यकर्ता ने ही इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया जिसके बाद इसको लेकर चुटीले कमेंट भी आने शुरू हो गए। हालांकि पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का कहना था कि ये संपेरे हर साल सावन में सपा कार्यालय आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed