फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

जान का है खतरा.. बरेली न आएं साक्षी-अजितेश

Fri, 19 Jul 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश को पुलिस ने बरेली न आने के लिए आगाह किया है। दरअसल खुफिया एजेंसियों की ओर से अफसरों को इनपुट दिया गया है कि अजितेश और साक्षी के बरेली आने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

साक्षी और अजितेश घर से भागकर शादी करने के बाद से सुर्खियों में है। अजितेश पर पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेशी के दौरान हमला किया गया था। तब से दोनों दिल्ली में अजितेश के एक रिश्तेदार के घर रह रहे हैं। इज्जतनगर पुलिस की एक टीम भी उनकी सुरक्षा में लगी है। अजितेश को लेकर एक वर्ग में तीखा गुस्सा है। लोग सोशल मीडिया पर तीखे कमेंट कर रहे हैं। अजितेश और साक्षी के के परिचित लोग भी निशाने पर हैं। दो दिन पहले बीसलपुर में अजितेश का पक्ष लेने वाले युवक पर हमला कर दिया गया था। खुफिया विभाग ने रिपोर्ट दी है कि साक्षी-अजितेश ऐसे हालात में बरेली लौटे तो इस तरह की स्थिति यहां भी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed