{"_id":"649e80fed8c5a645320259b5","slug":"policemen-got-scared-due-to-snake-on-the-tree-in-police-station-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में सांप ने छकाया: पुलिस को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, सपेरे भी आए; पेड़ की चोटी पर जाकर हुआ 'गायब'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में सांप ने छकाया: पुलिस को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, सपेरे भी आए; पेड़ की चोटी पर जाकर हुआ 'गायब'
Fri, 30 Jun 2023 01:36 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:36 PM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर थाने में बृहस्पतिवार को एक सांप ने पुलिसवालों और फायर ब्रिगेड को खूब छकाया। काफी देर तक सांप को पकड़ने के लिए प्रयास होते रहे, लेकिन सांप पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
थाना परिसर में पेड़ पर सांप, नीचे जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाने में बृहस्पतिवार को एक सांप घुस आया। सांप परिसर में खड़े बरगद के पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ की टहनी पर सांप को देख पुलिसवाले डर गए। जानकारी होने पर लोगों भीड़ जुट गई। फायर ब्रिगेड के साथ ही सपेरों ने भी उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सांप पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
विज्ञापन
दोपहर में किसी ने थाने के बाहरी हिस्से में बरगद के पेड़ पर सांप देखकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। थाने में सांप होने से पुलिसवाले घबरा गए। इंस्पेक्टर राजेश सिंह व कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाने के बाहर भी लोगों की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर ने सूचना दी तो फायर ब्रिगेड भी वहां आ गई।
विज्ञापन
सीढ़ी लगाते ही पेड़ की चोटी पर चला गया सांप
सांप को पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पेड़ पर सीढ़ी लगाई तो सांप भी टहनी के सहारे पेड़ की चोटी की ओर चला गया। थाने में काफी देर तक सांप सीढ़ी का खेल चलता रहा। बताया गया कि सांप का रंग हरा था, जिससे पेड़ की पत्तियों में छिपने से आंखों से ओझल हो जा रहा था।ये भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत की छात्रा को 70 हजार रुपये में बेचा, पुलिस ने मैनपुरी से किया बरामद; महिला की तलाश
फायर ब्रिगेड की टीम ने सांप को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो पकड़ में नहीं आया। कुछ सपेरे भी बुलाए गए, लेकिन पत्तों में सांप लोगों की आंखों से ओझल हो गया। पुराने स्टाफ ने बताया कि काफी समय से यह सांप पेड़ पर रह रहा है। इसे लेकर पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल रहा।