UP News: पीलीभीत की छात्रा को 70 हजार रुपये में बेचा, पुलिस ने मैनपुरी से किया बरामद; महिला की तलाश
बीसलपुर क्षेत्र की रहने वाली छात्रा पूर्णागिरि दर्शन करने निकली थी। पीलीभीत स्टेशन पर टनकपुर जाने की बजाय गलत ट्रेन में बैठ गई, जिससे वह कासगंज पहुंच गई। कासगंज से फर्रुखाबाद पहुंची, वहां एक महिला ने उसे बातों में फंसा लिया और मैनपुरी ले जाकर बेच दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में एक माह पूर्व पूर्णागिरि जाने के दौरान लापता हुई छात्रा को बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी के एक गांव से बरामद कर लिया। उसे वहां 70 हजार रुपये में बेचा गया था। पुलिस छात्रा के साथ उसे खरीदने वाले युवक को भी साथ ले आई है। पुलिस अब उस महिला को तलाश रही है, जिसने छात्रा को बेचा था।
इंटर में पढ़ने वाली नगर की एक छात्रा 30 मई को लापता हो गई थी। उसके पिता ने 31 मई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि उसकी पुत्री पूर्णागिरि जाने के लिए घर से निकली थी, तभी उसे किसी ने अगवा कर लिया है। इस बीच हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कई बार पुलिस से मिलकर छात्रा को बरामद करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छात्रा घरवालों के घरवालों को साथ लेकर मैनपुरी के एक गांव में दबिश दी। वहां छात्रा मिल गई। पुलिस छात्रा और उसे अपने साथ रखने वाले युवक को कोतवाली ले आई है।
गलत ट्रेन में बैठ गई थी छात्रा
छात्रा ने घरवालों को बताया कि वह 30 मई को बीसलपुर से ट्रेन से पीलीभीत पहुंची थी। वहां से पूर्णागिरि जाने के लिए टनकपुर की ट्रेन की बजाय गलती से कासगंज जाने वाली ट्रेन में बैठ गई। कासगंज रेलवे स्टेशन पर उसे कुछ महिलाएं मिलीं। छात्रा का कहना है वे महिलाएं उसे अपने साथ पूर्णागिरि ले गईं और फिर अपने साथ वापस कासगंज ले गईं। वहां छात्रा ने घर जाने के लिए महिलाओं से रुपये मांगे, लेकिन उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया।ये भी पढ़ें- होटल कारोबारी के बेटे ने दी जान: सुसाइड नोट में युवती का जिक्र, लिखा- मैं उसे बहुत प्यार करता था
युवक से पूछताछ कर रही पुलिस
इसके बाद छात्रा ट्रेन में बैठकर फर्रुखाबाद पहुंच गई। वहां स्टेशन पर उसे एक महिला मिली। उसने छात्रा को मैनपुरी ले जाकर एक युवक के हाथ 70 हजार रुपये में बेच दिया। आरोपी युवक ने भी छात्रा के घरवालों को बताया कि उसने छात्रा को 70 हजार रुपये में खरीदा है। पुलिस किशोरी और युवक से पूछताछ कर रही है।इंस्पेक्टर कोतवाली अशोक पाल ने बताया कि बरामद छात्रा का शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। किशोरी को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा। इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। छात्रा को बेचने वाली महिला की तलाश में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है।