{"_id":"6536d6ef44050e9c300aba44","slug":"policemen-brutally-beat-a-young-man-on-suspicion-of-opium-smuggling-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-1359-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिसकर्मियों ने अफीम तस्करी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिसकर्मियों ने अफीम तस्करी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा
Tue, 24 Oct 2023 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने बस के इंतजार में खड़े व्यक्ति को अफीम तस्करी के शक में पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। खुद को लोगों से घिरा देखकर उन्होंने थाने में सूचना दी। थाना पुलिस दोनों को थाने लेकर आई। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति के साथ काफी ग्रामीण थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
थाना अलीगंज के गांव तिगाई दत्तनगर निवासी रामू दिवाकर सोमवार सुबह दिल्ली जाने के लिए बस के इंतजार में सिसौना रोड पर खड़े थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना थी कि बस से अफीम दिल्ली ले जाई जा रही है। इस पर थाने के दो सिपाही सादा कपड़ों में वहां पहुंच गए। रामू को तस्कर समझकर उन्होंने उसे पकड़ लिया। उसका बैग छीनने का प्रयास किया।
रामू ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे सड़क पर गिरकर लात घूसों से पीटा। इससे उसके सीने में चोट आ है। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग वहां आ गए। दोनों पुलिस कर्मियों को लुटेरा समझकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने उन्हेें बताया कि वह बिशारतगंज थाने की सिपाही हैं। इसके बाद थाने में भी सूचना दी। थाने से पुलिस पहुंची और दोनों पुलिस कर्मियों को अपने साथ थाने लेकर आ गई। प्रभारी निरीक्षक दीपचंद ने बताया कि तस्करी की सूचना पर पुलिसकर्मी वहां गए थे। रामू दिवाकर के साथ मारपीट की घटना को उन्होंने निराधार बताया।