फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Policeman who went for investigation was treated rudely, report filed on 12th

Bareilly News: विवेचना करने गए पुलिसकर्मी से अभद्रता, 12 पर रिपोर्ट

Sat, 14 Jun 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Policeman who went for investigation was treated rudely, report filed on 12th
आंवला। पुलिस कर्मी के साथ गाली-गलौज करने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने पर दर्जन भर से ज्यादा लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने में तैनात उपनिरीक्षक ओमपाल सिंह की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया कि वे शुक्रवार सुबह एक केस के सिलसिले में विवेचना कर गांव अलीनगर से वापस थाने आ रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उत्तेजित होकर उनको गांव के ही रास्ते में रोक लिया। आरोपियों के हाथों में लाठी व डंडे थे। आरोपी गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगे तो उन्होंने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया पर आरोपी नहीं माने और दोबारा गांव आने पर धमकी देने लगे। उपनिरीक्षक की ओर से अलीनगर गांव निवासी सुदामा, शीला, कुसुमा, तारावती, लक्ष्मीकांत, सुशील, हरपाल व छह से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed