फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will take action against those who break traffic rules in Bareilly

Bareilly News: यातायात के नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, आईजी डॉ. राकेश कुमार ने दिए सख्त निर्देश

Tue, 21 Nov 2023 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 03:57 PM IST
सार

यातायात माह को लेकर पुलिस लाइन में मंगलवार को यातायात प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आईजी ने यातायात माह को लेकर पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Police will take action against those who break traffic rules in Bareilly
यातायात पुलिस को आईजी रेंज ने दिए दिशा-निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में यातायात नियम तोड़ना महंगा पड़ेगा। आईजी रेंज डॉ. राकेश कुमार ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नियम तोड़ने पर अब पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा जाएगा। यातायात माह को लेकर पुलिस लाइन में मंगलवार को यातायात प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आईजी ने यातायात माह को लेकर पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण शिविर में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


आईजी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि यातायात माह को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए। कार में बैठे हुए लोगों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाए। पुलिसकर्मियों को भी यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। जो पुलिसकर्मी यातायात नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यातायात व्यवस्था बेहतर करने और जाम से निपटने को लेकर यातायात पुलिस को दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed