फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police will now examine the footage in the BJP leader-election officer dispute.

Bareilly News: भाजपा नेता-ईओ विवाद में अब फुटेज की जांच करेगी पुलिस

Tue, 10 Feb 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 10 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police will now examine the footage in the BJP leader-election officer dispute.
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे की नगर पंचायत से जुड़े भाजपा नेता और ईओ के चर्चित विवाद में तीन अफसरों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अब गेंद थाना पुलिस के पाले में है। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर तय होगा कि भाजपा नेता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा या फिर अंतिम रिपोर्ट लगेगी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने पुराने विवाद की जड़ में कस्बे में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान था। अभियान के दौरान जब एक व्यापारी की दुकान का चबूतरा तोड़ा जा रहा था तो भाजपा नेता व व्यापारी आशीष गुप्ता का नगर पंचायत ईओ पुष्पेंद्र राठौर से विवाद हो गया।
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा नेता ईओ के पीछे-पीछे नगर पंचायत में उनके दफ्तर पहुंच गए। वहां दोनों में तकरार हुई और फिर दोनों ने थाने में तहरीर दे दी। करीब सात दिन बाद भाजपा नेता के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, अभद्रता की रिपोर्ट हो गई जबकि ईओ पर लगे घूसखोरी के आरोपों की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दो एडीएम व एसपी उत्तरी की जांच टीम ने दोनों ओर से लगाए आरोपों को तथ्यहीन माना है। चूंकि ईओ के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है लेकिन भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में अभी पेच फंसा है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय व परिसर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक की जानी है। फिलहाल वह नहीं मिल रही है। इसके आधार पर ही पुलिस कार्रवाई की दिशा तय करेगी।

----

विधायक पर लगाया था संरक्षण का आरोप
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि विधायक के संरक्षण में ही सारे ठेके चेयरपर्सन कुछ खास लोगों को दे रही हैं। अपनी पत्नी के नगर पंचायत चुनाव हारने के पीछे भी विधायक का हाथ होने की बात कही थी। विधायक ने इन आरोपों को नकारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed