फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police to announce reward on 12 accused of Bareilly Violence

बरेली बवाल: 12 आरोपियों पर पुलिस घोषित करेगी इनाम, गिरफ्तारी के लिए छह टीमें दे रहीं दबिश

Sun, 05 Oct 2025 12:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Oct 2025 12:26 PM IST
सार

बरेली में बवाल के बाद भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 12 आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी हैं। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने भीड़ जुटाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
Police to announce reward on 12 accused of Bareilly Violence
बरेली बवाल प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के 12 आरोपियों पर पुलिस की ओर से इनाम घोषित करने की तैयारी है। संभावना जताई गई है कि वांछित आरोपियों पर एसएसपी रविवार से इनाम घोषित करेंगे। इस बीच इन सभी की धरपकड़ के लिए पुलिस की छह टीमों की दबिश जारी है।

विज्ञापन


बवाल से संबंधित मुकदमों की विवेचना में पुलिस ने पाया है कि अल्तमश, एहसानुल हक चतुर्वेदी और साजिद सकलैनी सहित 12 लोगों ने भीड़ जुटाने में अहम भूमिका निभाई थी। इन लोगों ने भीड़ जुटाने के लिए बैठक भी की थी। बवाल के बाद से ये सभी घर छोड़कर भागे हुए हैं। इन 12 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए भी पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने में जिस किसी की भी भूमिका रही है, उसके खिलाफ प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जा रही है। जो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं, उन पर इनाम घोषित करने के साथ ही अन्य जरूरी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: अब तक 170 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सील, बरातघर ध्वस्त; मौलाना तौकीर के करीबी रडार पर
 

फोर्स की निगरानी में शहर, गश्त जारी
बवाल के हफ्ते भर बाद भी शहर में पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के आठ हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म की निगरानी पुलिस की सोशल मीडिया सेल द्वारा की जा रही है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स की पैदल गश्त जारी है। एसएसपी ने पुलिस अफसरों से कहा है कि जिले में लागू निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन कराया जाए। थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से बात कर कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखें।

यह भी पढ़ें- UP: रसूख पर बने अवैध बरातघर को छह घंटे तक रौंदते रहे चार बुलडोजर, सरियों का जाल बना सिरदर्द; इस तरह चली कार्रवाई
 

गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर 15 लोगों ने दीं सूचनाएं और साक्ष्य
बवाल के संबंध में अब शहर के लोग भी एसएसपी के गोपनीय हेल्पलाइन नंबर पर सूचनाएं और साक्ष्य साझा कर रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शनिवार तक 15 लोग बवाल और उसके पहले की बैठकों से संबंधित फोटो, वीडियो और सूचनाएं साझा कर चुके हैं। छह लोगों ने डाक के माध्यम से और एक व्यक्ति ने व्यक्तिगत रूप से पेश होकर बवाल से संबंधित अहम सूचना साझा की है। एसएसपी ने बताया कि आमजन द्वारा उपलब्ध कराए गए इनपुट पुलिस की जांच में मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed