फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police stationed everywhere in Mahmudpur village

Bareilly News: महमूदपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sat, 26 Aug 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 26 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Police stationed everywhere in Mahmudpur village
आंवला। महमूदपुर गांव में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद शुक्रवार को शांति रही। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं दूसरे समुदाय की ओर से भी तहरीर देकर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे एडीजी भी गांव पहुंचे।
विज्ञापन

गांव में बृहस्पतिवार को एक इबादतगाह के बाहर रखीं ईंटो को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि इस दौरान पथराव भी हुआ। हमले में तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया था। शुक्रवार को पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में इमाम शाह, मुन्ने हुसैन, नबाब शाह, अमीर शाह, असफाक, रहमान शाह, उमर अली, अतीक, अजहर, गोपाल, नेमपाल, रवि, विवेक व एक अन्य सहित 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में अतीक, रहमान शाह, इमाम शाह, नबाब शाह, अशफाक शाह, मुन्ने हुसैन, अमीर शाह, रवि, विवेक, नेमपाल व एक अन्य सहित एक अन्य को जेल भेजा गया है। गांव में फिलहाल शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed