फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police station surrounded for arrest of absconding accused

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा

Sun, 23 May 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:40 AM IST
सार

परगवां के प्रधान हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत चारों फरार, 24 घंटे में गिरफ्तारी का वादा पूरा नहीं कर पाई पुलिस
 

विज्ञापन
Police station surrounded for arrest of absconding accused
भीड़ को समझाते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

आरोपी की पत्नी समेत कई रिश्तेदारों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

दर्जन भर नंबर सर्विलांस पर लगाए, पीलीभीत में भी दबिश

बरेली। परगवां के प्रधान इशहाक की हत्या का मुख्य आरोपी मोहर सिंह समेत चार अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर शाम को प्रधान समर्थकों ने कैंट थाने का घेराव कर लिया। इस दौरान पुलिस ने मोहर सिंह की पत्नी समेत कई के हिरासत में होने की जानकारी दी तो वे लोग लौट गए।
बृहस्पतिवार शाम पत्नी शकीना के साथ कांधरपुर से लौटने के दौरान परगवां के नवनिर्वाचित प्रधान इशहाक की ताबड़तोड़ फायरिंग करके हत्या कर दी गई थी। इस मामले में इशहाक की बहन शीवा रानी ने थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें परगवां निवासी पूर्व प्रधान मोहर सिंह, उसका बेटा अनुराग, उसका दामाद भुता के गांव सिंघाई निवासी भगवत पटेल, पूर्व प्रधान रतन लाल और उसके बेटे राहुल को आरोपी बनाया गया है। घटना की रात ही पुलिस ने रतन लाल और उसके बेटे राहुल को हिरासत में ले लिया था। वहीं, मोहर सिंह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। इसके चलते पुलिस ने उसकी पत्नी समेत आधा दर्जन से अधिक रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया है। उनसे पूछताछ कर मोहर सिंह का सुराग लगाने की कोशिश हो रही है। दर्जन भर से ज्यादा नंबर सर्विलांस पर लगाने के साथ ही शनिवार को पुलिस ने मोहर सिंह की तलाश में पीलीभीत में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं, अल्टीमेटम के 24 घंटे पूरे होने के बाद शाम करीब सात बजे परगवां से प्रधान के समर्थक और परिवार वालों ने कैंट थाने पहुंचकर घेराव कर लिया। उन लोगों ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की तो इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने उन्हें बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर बैठाया है। इसके बाद वे लोग शांत होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामजदगी को लेकर संशय में पुलिस, हो रही जांच

इस मामले में पुलिस पूर्व प्रधान रतन सिंह और उसके बेटे राहुल की नामजदगी को लेकर संशय में है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद ही परगवां गांव में जब दबिश दी गई तो दोनों ही अपने घर में मौजूद मिले थे जबकि अन्य सभी आरोपी फरार है। हालांकि घटना की चश्मदीद प्रधान इशहाक की पत्नी शकीना ने उन्हें वारदात में शामिल बताया है लेकिन फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। कैंट इंस्पेक्टर राजीव सिंह का कहना है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed