{"_id":"672e6490b139853e070a26e4","slug":"police-started-investigation-after-a-bullet-was-found-in-the-childs-head-bareilly-news-c-123-1-sbly1018-129052-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चे के सिर में गोली निकलने के बाद जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चे के सिर में गोली निकलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नवादा में तीन साल के बच्चे के सिर में 32 बोर की गोली निकलने के बाद पुलिस भी सकते में है। पुलिस जांच कर रही है कि आखिर गोली कैसे लगी और किसने गोली चलाई। फिलहाल, बच्चे की हालत में सुधार है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर नवादा निवासी एजाज की गांव के ही दूसरे मोहल्ले में ससुराल है। उनका तीन साल का बेटा फाहद अपनी ननिहाल में था। दिवाली के दिन 31 अक्तूबर को उसके नाना अरशद मियां उर्फ गड़्डू उसे घर पहुंचाने के लिए बाइक से आ रहे थे। पुलिस चौकी नवादा से सौ मीटर दूरी पर बाइक खड़ी कर वह फोन से बात कर रहे थे कि अचानक एक धमाका हुआ और बाइक की टंकी पर बैठा फहाद जमीन पर जा गिरा। उसके सिर से खून बहने लगा।
बच्चे की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने फहाद के सिर का ऑपरेशन बुधवार को किया। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर व परिजन सकते में आ गए। सिर में 32 बोर की गोली निकलने से होश उड़ गए। ऑपरेशन के बाद बच्चे को आईसीयू में भर्ती किया गया। अब उसकी हालत में सुधार बताया रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।