फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police sent the accused of rape by tricking to jail

Bareilly News: झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

Tue, 02 Jul 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Police sent the accused of rape by tricking to jail
मीरगंज। शाही पुलिस ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी को परतापुर भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


थाना शाही के एक गांव की युवती की शादी थाना शाहबाद रामपुर के गांव मामूरपुर बढ़ौली के वसीम के साथ तय हुई थी। आरोपी वसीम गांव आकर युवती की बिना मर्जी के शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए। इसके बाद आरोपी एक दिन अपने परिवार के लोगों के साथ आकर पांच लाख रुपये नकद और बाइक की मांग करने लगा। मना करने पर घर में घुसकर युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने शाही थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया था। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि शेष रह गए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद



---

विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया



मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र में ब्याही एक विवाहिता ने अपने जेठ पर गंदी नियत रखने एवं दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर एसएसपी बरेली से शिकायत कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व थाना शाही क्षेत्र के गांव में एक युवक से हुई थी। कुछ दिन सही सलामत रही। उसके बाद उसका जेठ उस पर गंदी नियत रखने लगा। उसका पति जब घर नहीं होता तो उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर मारपीट भी करता था। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उन्होंने भी अपने भाई से कुछ नहीं कहा। उसे ही चुप रहने को कहा। इस कारण उसके जेठ के हौंसले और बुलंद हो गए। इसके बाद वह आए दिन उसके साथ दुष्कर्म कर धमकी देने लगा। पीड़िता अपनी जान बचाकर दो साल से मायके में रह रही है। उसने एसएसपी बरेली से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed