फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police sealed acid factory running at home in bareilly

घर में लगा ली तेजाब बनाने की फैक्टरी: दुर्गंध फैलने से लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत, पांच की हालत बिगड़ी

Thu, 20 Jul 2023 05:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 05:36 PM IST
सार

शीशगढ़ के मोहल्ला साहूकारा वार्ड 11 के एक घर में तेजाब बनाया जा रहा था। इसकी दुर्गंध से मोहल्ले के लोग परेशान रहते हैं। बुधवार को लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Police sealed acid factory running at home in bareilly
घर में बनाया जा रहा था तेजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कस्बा शीशगढ़ के मोहल्ला साहूकारा वार्ड 11 के एक घर में तेजाब बनाने का काम किया जा रहा था। इसकी दुर्गंध से मोहल्ले के लोग परेशान थे। बुधवार को लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर पांच लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने घर पर चल रही फैक्टरी को सील कर दिया है।

विज्ञापन


साहूकारा निवासी बबलू गुप्ता घर में ही तेजाब बनाकर शहर से बाहर सप्लाई करता है। आरोप है कि वह रोज रात में तीन बजे से तेजाब बनाना शुरू करता है। बुधवार तड़के भी रोज की तरह तेजाब बनाया जा रहा था। इससे पूरी गली में तेजाब की जहरीली दुर्गंध फैल गई। इससे मोहल्ले की उपासना रस्तोगी और मंजू रस्तोगी समेत कई लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें शीशगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के घर मारा छापा 

आरोप है कि जब तेजाब कारोबारी बबलू गुप्ता से इसकी शिकायत की गई तो वह गालीगलौज करने लगा। इसके बाद मोहल्ले के मनोज, अनिल, रामकिशोर, विनीत, मंजू रस्तोगी, सरस्वती समेत कई लोग थाने पहुंच गए और घटना बताई। पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारकर 2400 लीटर तेजाब से भरी कैन और बोतलें बरामद कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर क्राइम संजय शुक्ला ने बताया कि तेजाब को सील कर दिया गया है। आरोपी बबलू गुप्ता पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed